{"_id":"60c787bf8ebc3e8de26553ae","slug":"donate-only-four-units-of-blood-even-on-world-blood-donation-day-ballia-news-vns594822954","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रक्तदान दिवस पर भी मात्र चार यूनिट रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रक्तदान दिवस पर भी मात्र चार यूनिट रक्तदान
विज्ञापन
बलिया। एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाता है। रक्तदान के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाने के लिए सरकार, डब्ल्यूएचओ की ओर से भी प्रयास होते रहते हैं। मीडिया भी इसके सक्रिय योगदान देती है। इन सबके बावजूद विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक सूना नजर आया। शाम छह बजे तक मात्र चार लोगों ने रक्तदान किया था। रक्तदान के प्रति लोगों की ऐसी बेरुखी से साफ है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से रक्तदाताओं को जागरूक करने की दिशा में कोई प्रयास नहीं किया गया। हालांकि विभाग की ओर से खराब मौसम और कोरना वैक्सीनेशन को इसका कारण बताया जा रहा है।
सोमवार को आयोजित विश्व रक्तदान दिवस पर जनपद के लोगों में थोड़ा भी उत्साह देखने को नहीं मिला। सुबह दस बजे से ही जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में बैठे कर्मचारी रक्तदान के लिए लोगों का इंतजार करते रहे। शाम छह बजे तक जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में मात्र चार लोगों ने अपना रक्तदान किया। इसमें शिवमंगल सिंह, रूपेश मिश्र, अवनीश सिंह, अजीत साहनी ने ही रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. मिथिलेश सिंह ने विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने वाले चारों युवाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के चलते प्रचार-प्रसार में कमी होने के कारण विश्व रक्तदान दिवस पर लोगों ने कम रक्तदान किया। खराब मौसम और कोरोना वैक्सीनेशन भी प्रमुख कारण रहा। रक्तदान करने वाली संस्थाओं से संपर्क कर रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया कि विश्व रक्तदान दिवस पर 14 जून से 13 जुलाई तक पूरे एक माह कर कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।