फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM-Sansad assigned the key of Asra Housing to 42 beneficiaries

डीएम-सांसद ने 42 लाभार्थियों को सौंपी आसरा आवास की चाबी

Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DM-Sansad assigned the key of Asra Housing to 42 beneficiaries
बेल्थरारोड तहसील सभागार में पात्रों के बीच आसरा आवास की चाभी व प्रमाण पत्र देते सांसद रविंद्र कु? - फोटो : BALLIA
जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की मौजूदगी में जिला पंचायत के डाक बंगला के समीप एक दशक पूर्व बने आसरा आवास का आवंटन मंगलवार को कर दिया गया। सांसद रवींद्र कुशवाहा और जिलाधिकारी अग्रवाल ने 42 लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रमाण पत्र सौंप दिया। आवास की चाबी व प्रमाणपत्र मिलते ही लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व आवंटन के नाम पर आवास में रह रहे लोगों से आवास खाली करा दिया गया था। आवास आवंटित नहीं होने से गरीब और बेसहारा लोग खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को विवश थे। बीते 14 जून को तहसील सभागार में एसडीएम, नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, अधिशासी अधिकारी ब्रजेश गुप्ता की मौजूदगी में आसरा आवास के लिए चयनित 42 पात्रों को एक बच्ची द्वारा निकाले गए लाटरी के माध्यम से आवास का नंबर आवंटित किया गया था, लेकिन लाभार्थियों को आवास की चाबी नहीं मिल सकी थी। बुधवार को जिलाधिकारी की मौजूदगी में सभी पात्र लाभार्थियों को आवास की चाबी सौंप दी गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल व सांसद कुशवाहा ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना हम लोगों का परम कर्तव्य है। इस मौके पर एसडीएम दीपशिखा सिंह, परियोजना अधिकारी अरुण मिश्र, प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अनिल कुमार अग्निहोत्री, चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, ईओ ब्रजेश गुप्त, अमरजीत सिंह, सभासद चंद्रभूषण वर्मा, अंचल वर्मा आदि मौजूद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता ने डीएम को सौंपा पत्रक
भाजपा नेता छट्ठू राम ने बुधवार को बेल्थरारोड के दौरे पर आईं जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल को पत्रक सौंपा। पत्रक में क्षेत्र के किसानों के लिए अभिशाप बने कोइली मोहान ताल के जल निकासी के लिए बने हल्दीरामपुर रेगुलेटर को मुख्य विद्युत लाइन से जोड़ते हुए इसकी क्षमता बढ़ाने की मांग की। पत्रक में उल्लेख है कि कोइली मोहान ताल के जलनिकासी के लिए हल्दीरामपुर रेगुलेटर में छह पंप लगाए गए हैं। जिसकी क्षमता 60 क्यूसेक है। ताल में अधिक पानी जमा होने के कारण भरपूर जल निकासी नहीं हो पाता जिससे हमेशा बाढ़ की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed