{"_id":"b2fa15eb2420f8759e6660e6377cc6b2","slug":"dm-performed-by-lawyers-in-front-of-the-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम कार्यालय के सामने वकीलों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम कार्यालय के सामने वकीलों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Wed, 08 Jul 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट बार के अधिवक्ता के विरुद्ध बांसडीहरोड थाने में एससी/एसटी मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में जिला मुख्यालय के वकीलों ने डीएम कार्यालय के सामने जमकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित वकीलों ने मुकदमा वापस लेने की मांग के साथ ही चेतावनी दी कि अगर तत्काल न्याय नहीं मिला तो आंदोलन और उग्र होगा।
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अधिवक्ता लक्ष्मण गुप्ता कलेक्ट्रेट बार के सदस्य हैं। उनके खिलाफ 14 जून को पुलिस ने विपक्षी की शिकायत पर एससी/एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बारे में वकीलों का प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल और पुलिस अधीक्षक राजूबाबू सिंह से मिलकर प्रकरण की जांच कर अधिवक्ता का नाम मुकदमे से निकालने की मांग की थी। लेकिन पुलिस महकमे के अधिकारियों के उदासीनता से वकीलों का गुस्सा भड़क उठा।
वकीलों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट बार से जुलूस निकालकर डीएम कार्यालय के चारों तरफ भ्रमण करते हुए जोरदार तरीके से नारेबाजी की। कहा कि पुलिस प्रशासन के मिली भगत से जिले में न्याय व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष मदन लाल वर्मा, रवीेंद्र नाथ, जटी सिंह, अवध किशोर तिवारी, मुन्ना राय, प्रमोद तिवारी, अरविंद सिंह, राकेश, प्रभुनाथ चौहान सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।