{"_id":"60d604018ebc3e2ee9773f22","slug":"dm-news-ballia-ballia-news-vns5968902117","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम सभा सदस्यों ने समिति में शामिल होने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम सभा सदस्यों ने समिति में शामिल होने से किया इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। ब्लाक के ग्रामसभा बलेसरा के नव निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान के साथ समिति में शामिल होने से इंकार कर दिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी ज्ञापन सौंप ग्राम प्रधान पर 2010 से 15 के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए इस चुनाव में फर्जी मतदान कर चुनाव जीतने का आरोप लगाया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दिन प्राथमिक पाठशाला बेलसरा पर दो महिलाएं फर्जी आधार कार्ड के साथ मतदान करते हुए पकड़ी गई थीं। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया और कुछ दिन बाद एक जन सेवा केंद्र से 28 फर्जी आधार कार्ड भी पुलिस ने बरामद किया। इस मामले की जांच चल ही रही है। इस बीच ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान की समिति में शामिल होने से इंकार कर दिया है। ग्राम पंचायत के 14 सदस्यों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर ग्राम पंचायत सदस्य मीरा देवी, संजू यादव, सुनील कुमार, अजय कुमार, गुलौची, विशुन, रंजू, साहब मौर्य आदि रहे।
बेटे की सुरक्षा की गुहार लगाई
गड़वार थाना क्षेत्र के बेलसरा निवासी व ग्राम प्रधान प्रत्याशी रहे नीरज सिंह की माता उषा देवी ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप अपने पुत्र के जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि हमारे पुत्र को विपक्षी कभी भी जान से मार सकते हैं। व्हाट्सएप और फेसबुक पर तमाम तरह की धमकियां देते हैं।