फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM listened to public problem during Total Samadhan Divas

सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनसमस्या

Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
DM listened to public problem during Total Samadhan Divas
बलिया। सदर तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अदिति सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना। इस अवसर पर कुल 105 शिकायती पत्र आये और 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को इस निर्देश के साथ सौंपा गया कि इसका निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापरक निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, राशन, पेंशन व अन्य तरह-तरह की समस्याएं आई। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का समय से निस्तारण कर उसे अपलोड भी कराएं। जमीनी विवाद के मामले में राजस्व व पुलिस की संयुक्त मौका मुआयना कर निस्तारण सुनिश्चित कराएं। इस अवसर पर पुलिस से जुड़े आए मामलों में एसपी डॉ विपिन ताडा ने थाना प्रभरियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीडीओ प्रवीण वर्मा, एसडीएम सदर राजेश यादव व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed