फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DM expressed displeasure over the poor progress relative to the target

Ballia News: लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Mon, 17 Jul 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over the poor progress relative to the target
बलिया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने कहा कि उद्यमियों की समस्याओं को पूरी गंभीरता से सुन समाधान सुनिश्चित कराया जाए। बिजली, सड़क व बैंक से सम्बन्धित अधिकारी विशेष रूप से इस बात का ख्याल रखें। जिला स्तरीय उद्योग बंधु व व्यापार बंधु की सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि उद्योग के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य के सापेक्ष खराब प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया। समीक्षा के दौरान खादी ग्रामोद्योग विभाग की मुख्यमंत्री रोजगार योजना व प्रधानमंत्री सृजन कार्यक्रम की भी प्रगति बेहद खराब मिली। इस पर खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने साफ कहा कि नि:शुल्क चाक पात्र व्यक्तियों को ही दिया जाए। वास्तविक उपयोग करने वालों को मिलेगा तो यह सरकारी दायित्व के साथ पुनीत का भी कार्य होगा। औद्योगिक आस्थानों में बिजली की समस्या आने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया कि औद्योगिक क्षेत्रों में ऐसी समस्या न आए, इसका ध्यान रखें। जिला उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत ऋण योजना में 84 के मुकाबले 53 लाभार्थियों को ही वितरण होने की जानकारी मिलने पर कहा कि शेष लाभार्थी को भी शीघ्र ऋण वितरित कर दें। आर.सेटी की ओर से पिछले डेढ़ वर्ष से प्रशिक्षण नहीं होने की जानकारी मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ऋण से आगे बढ़ने वालों को लाएं आगे
बलिया। जिलाधिकारी ने कहा कि उद्योग विभाग या खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से सरकार की ओर से मिले ऋण से अगर किसी व्यक्ति ने छोटी शुरूआत की हो, और आज अच्छी आर्थिक उन्नति किये हों, ऐसे उद्यमियों को आगे लाएं। इससे लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा। उद्योग बन्धु की बैठक के दौरान ही ऐसे कई उद्यमी मिल गये। उद्योग केंद्र के महाप्रबन्धक को ऐसे उद्यमियों को सूचीबद्ध करते हुए विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ जयन्त कुमार, एसडीएम सदर अखिलेश यादव के अलावा दर्जनों उद्यमी व व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायर कर्मचारी के कार्यालय में काम करने पर चेताया
बलिया। उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने उद्योग विभाग के रिटायर कर्मचारी दयाराम की शिकायत की। कहा कि रिटायर होने के बाद भी कार्यालय में प्रतिदिन रहते हैं और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान में बाधक बनते हैं। फाईलों को भी देखते हैं। इस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक से सवाल किया। साफ तौर पर चेताया कि अगर अब उस रिटायर कर्मचारी के कार्यालय में उपस्थित रहकर काम करने की बात संज्ञान में आयी तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सीओ सिटी को निर्देश दिया कि कार्यालय में सरकारी कामकाज करते हुए मिलने पर उस रिटायर कर्मचारी को तत्काल गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed