{"_id":"5ff0bda48ebc3e08be4c8693","slug":"dm-cdo-reached-among-kinnar-community-on-new-year-ballia-news-vns566914060","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष पर किन्नर समुदाय के बीच पहुंचे डीएम-सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष पर किन्नर समुदाय के बीच पहुंचे डीएम-सीडीओ
विज्ञापन
नववर्ष पर किन्नर समाज के लोगों को उपहार देते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही साथ में सीडीओ विपिन ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। किन्नर समुदाय के लोगों के लिए यह नववर्ष बेहद खास हो गया, जब जिलाधिकारी और सीडीओ अन्य अफसरों के साथ उन्हें शुभकामना देने उनके बीच पहुंचे। बड़े अफसरों को अपने घर देख किन्नर समुदाय के सभी लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। नव वर्ष पर जिले के आला अधिकारी उपहार लेकर और उनकी समस्याओं पर चर्चा करने उनके घर आएंगे, इस तरह का अंदाजा शायद उनको भी नहीं था।
दरअसल, डीएम हरिप्रताप शाही की पहल पर बनकटा स्थित अमर शहीद चेतना संस्थान लक्षित हस्तक्षेप परियोजना के कार्यालय पर पहले से यह कार्यक्रम निर्धारित था। नव वर्ष की शाम पर डीएम, सीडीओ विपिन जैन, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, एसओसी चकबंदी धनराज यादव समेत अन्य अधिकारी बनकटा में किन्नर समुदाय के लोगों के बीच पहुंचे। उन्हें नव वर्ष की बधाई दी और उनकी समस्याओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की। किन्नरों ने भी अपनी समस्याओं से जुड़े अनुभव को साझा करते हुए स्वयं को भी समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की पहल करने की आवश्यकता जताई। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि निश्चित रूप से आप लोगों के द्वारा दिए गए हर सुझावों पर गंभीरता से विचार होगा।
किन्नरों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि शायद यह पहला मौका है जब इस तरह आला अफसरों द्वारा ऐसा कार्यक्रम किया गया। डीएम-सीडीओ के प्रति आभार जताते हुए स्वयं को भी किसी भी प्रशासनिक क्षेत्र में सहयोग देने की बात कही। किन्नरों ने भी यह मांग की कि अगर अलग से उनकी शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था हो जाए तो काफी बेहतर पहल होगी। वजह कि किन्नर समुदाय से स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। इसके कई सारे उदाहरण भी दिए। डीएम ने भरोसा दिलाया कि यह अत्यंत महत्वपूर्ण बिंदु है और इस पर निश्चित ही विचार-विमर्श होगा। कार्यक्रम के अंत में किन्नरों ने पूरे प्रशासनिक अमले की सलामती के लिए बधाई गीत गाए। इसके बाद अधिकारियों ने नएवर्ष पर उनको अंगवस्त्रम से सम्मानित किया और उपहार भी दिए।