फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   district Shamim found on the Paikstan border

पािकस्तान बार्डर पर मिला जिले का शमीम

Thu, 24 Sep 2015 11:59 PM IST
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरा/ अमर उजाला बलिया Updated Thu, 24 Sep 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
district Shamim found on the Paikstan border
रतसर कसबा से दो साल पहले घर से लापता शमीम (55) 17 सितंबर को पाक बार्डर पर बीएसएफ के जवानों को मिला। बीएसएफ ने उसे राजस्थान प्रांत के गंगानगर जनपद के थाना रावला को सौंप दिया, जहां पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर खुर्द के दिलावलपुर मोहल्ले का रहने वाला है।
विज्ञापन


रावला पुलिस ने 17 सितंबर को गड़वार थाने पर संपर्क कर उसके बारे में जानकारी जुटाई। मोबाइल पर वीडियो कालिंग के द्वारा उसके घर वालों से बातचीत कराई गई। 17 सितंबर को जब बीएसएफ ने रावला पुलिस को उसे सौंपा तो वह उस दिन सुबह में ही दोबारा लापता हो गया।
विज्ञापन


उस थाने का एक सिपाही रामदयाल उसकी तलाश में उसी दिन निकल गया। बाद में उसे थाने से 120 किमी दूर बीकानेर के पास शमीम मिला। सूचना के बाद शमीम के घर के लोग रावला थाना पहुंचे। उसका भाई लड्डन उसे रावला से लेकर 22 सितंबर को घर पहुंच गया। परिवार के लोगों की मानें उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed