{"_id":"60bcfffa8ebc3ed3db45444a","slug":"district-police-and-jail-administration-defeated-the-second-wave-of-corona-ballia-news-vns593386823","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपदीय पुलिस व जेल प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर को दिया मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपदीय पुलिस व जेल प्रशासन ने कोरोना की दूसरी लहर को दिया मात
विज्ञापन
बलिया। कोरोना की दूसरी लहर में जनपद पुलिस एवं जिला कारागार पूरी तरह सुरक्षित रहा है। इसका मुख्य कारण जागरूकता एवं वैक्सीन लगाना रहा है। इसके अलावा लगातार भाप, गर्म पानी में फिटकिरी व सेंधा नमक डालकर गलाला एवं इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा रही है। वहीं एसपी व जेल अधीक्षक के अथक प्रयास एवं सबका सहयोग कोरोना की दूसरी लहर को मात देने में अहम भूमिका रही। यह प्रयास आने वाली तीसरी लहर से लड़ने के लिए भी जारी रहेगा। इसकी तैयारी जनपदीय पुलिस एवं जिला कारागार प्रशासन द्वारा कर ली गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को मात देने में जनपद पुलिस की जागरूकता एवं वैक्सीनेशन का अहम रोल रहा। इसके अलावा इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवा व देशी नुस्खा रहा। बताया कि पुलिस अधीक्षक के अथक प्रयास से जनपद के सभी थानाध्यक्षों, क्षेत्राधिकारियों व पुलिसकर्मियों को वैक्सीन लगा दी गई है। वहीं जो लोग शेष बचे हैं जिन्हें चिकित्सकीय सलाह पर टीका लेने से रोका गया है। उन्हें भी चिकित्सक से पुन: परामर्श लेकर टीका लगवा दिया जाएगा। बताया कि यह सिलसिला आने वाली तीसरी लहर को मात देने तक लगातार जारी रहेगा। चूंकि कोरोना की पहली लहर के दौरान उसके बारे में न तो किसी को कोई जानकारी थी और ना ही उतनी जागरूकता थी। लेकिन कोरोना की दूसरी लहर में सभी लोग स्वयं जागरूक रहे और टीका भी लगवाया तथा आगे लगवा भी रहे हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सुरक्षित रखें। क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। इसलिए पहले से सचेत रहें।