फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   District hospital sheet noticing angry lawmaker

जिला अस्पताल में चादर न देख बिफरे विधायक

Fri, 07 Aug 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Fri, 07 Aug 2015 11:44 PM IST
विज्ञापन
District hospital sheet noticing angry lawmaker
जिला अस्पताल की व्यवस्था जानने के लिए भाजपा विधायक उपेंद्र तिवारी और जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव शुक्रवार की सुबह पहुंचे और प्रभारी सीएमएस डा. आरएन उपाध्याय को साथ लेकर एक-एक मरीजों की पीड़ा सुनी। इस दौरान कई बेड पर चादर न देख बिफर पड़े।
विज्ञापन


विधायक उपेंद्र तिवारी ने बताया कि मरीजों और तीमारदारों से बातचीत करने पर पता चला कि एक भी दवा उन्हें अंदर से नहीं मिलती। बल्कि  अधिंकाश दवाएं बाहर से लाने को कहा जाता है। इस पर आपत्ति जताते हुए प्रभारी सीएमएस को सुधार लाने को कहा।
विज्ञापन


कहा कि अगर केंद्र और प्रदेश की सरकार दवा और सुविधाओं के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करती है तो इसमें गरीब मरीजों का क्या कसूर है, जो उन्हें सुविधाएं नहीं दी जाती हैं। मरीजों ने बताया कि 80 फीसदी दवाएं अस्पताल में नहीं हैं। इसे सीएमएस ने भी स्वीकार किया। अस्पताल में गंदगी देखकर विधायक भड़क उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अस्पताल में हर सुविधाएं दुरुस्त कराने की मांग की। किसी तीमारदार ने शिकायत की कि उससे 500 रुपये लिया गया है। अस्पताल में बच्चे को बिना चादर के लिटाए देखकर विधायक आपे से बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed