{"_id":"5ef8c0a08ebc3e431428ac51","slug":"district-hospital-gets-new-kit-will-confirm-positive-patient-ballia-news-vns5327770155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल को मिला नया किट, होगी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल को मिला नया किट, होगी पॉजिटिव मरीज की पुष्टि
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि के लिए एक नया किट मिल गया है। जिसे ट्रूनैट मशीन में लगाकर जांच भी शुरू कर दी गई है। इससे अब रिपोर्ट कंफर्म करने के लिए सैंपल बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे सरकारी धन और समय दोनों की बचत होगी। साथ ही लोगों को समय से जांच रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी।
जिला अस्पताल में कोरोना की जांच ट्रूनैट मशीन से हो रही है। लेकिन मशीन से केवल निगेटिव मरीज की ही पुष्टि होती थी। पॉजिटिव डिटेक्ट होने की स्थिति में रिपोर्ट की पुष्टि के लिए सैंपल बाहर भेजा जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उसी ट्रूनैट मशीन से पॉजिटिव की भी पुष्टि हो जाएगी। इसके लिए जिला अस्पताल को एक नया किट उपलब्ध कराया गया है जो कंफर्म रिपोर्ट देगा। मशीन में कंफर्म रिपोर्ट देने की क्षमता पहले से ही है। लेकिन उसमें कंफर्म रिपोर्ट की पुष्टि के लिए किट उपलब्ध नहीं था, जिसे सरकार ने मुहैया करा दिया है।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. बीपी सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा एक नया किट उपलब्ध कराया गया है, जिससे पॉजिटिव केस कंफर्म करने के लिए सैंपल को बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। बताया कि मशीन से एक दिन में करीब 20 लोगों की कोरोना जांच हो सकेगी।