{"_id":"621e611057edfb43d3440e1d","slug":"district-divided-into-25-zones-and-182-sectors-ballia-news-vns641178610","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में, आज रवाना होगीं पोलिंग पार्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान की तैयारियां अंतिम चरण में, आज रवाना होगीं पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जैसे-जैसे मतदान की तिथियां करीब आ रही है, वैसे-वैसे जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज कर दी है। तीन मार्च यानि बृहस्पतिवार को होने वाले मतदान में सातों विधान सभा में 2443963 वोटर 82 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।
इसके लिए जनपद में 1401 मतदान केंद्र और 2825 मतदेय स्थल बनाए गए है, जहां 3192 बीयू और सीयू तथा 3375 वीवीपैट लगाई जाएंगी। मतदान को पारदर्शी और निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से जिले को 182 सेक्टरों और 25 जोन में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा करीब 100 माइक्रो आब्जार्वर की तैनाती की गई है। जो क्रिटिकल बूथों पर निगहबानी के साथ-साथ पीठासीन अधिकारियों से समन्वय स्थापित करने का कार्य करेंगे।
1697 मतदेय स्थलों की होगी वेबकास्टिंग
जिले के 2825 मतेदय स्थलों में करीब 60 फीसद यानि 1697 बूथों की इस वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। इन मतदेय स्थलों पर जिला प्रशासन के अलावा चुनाव आयोग सीधे दिल्ली से निगरानी करेगा। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला स्तर पर इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। इसके अलावा इन बूथों की प्रत्येक गतिविधियों को आम लोग भी गूगल की मदद से देख सकेंगे।
विज्ञापन
वाहनों में लग रहा जीपीएस
इस बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की सुरक्षा को लेकर आयोग काफी सख्त है। यही कारण है कि रवानगी से लेकर स्ट्रांग रुम में वापसी तक ईवीएम प्रत्येक लोकेशन पर जिला प्रशासन कड़ी निगाहबानी करेगा। इसके लिए ईवीएम लेकर जाने वाले वाहनों को जीपीएस से लैस किया जा रहा है। इसके अलावा सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के वाहनों को भी जीपीएस से लैस किया जा रहा है। ताकि उनकी हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकें।
---
तैनात होंगी कलस्टर मोबाइल टीम
बलिया। मतदान को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह कमर कस चुका है। किस विधानसभा क्षेत्र के किन बूथों पर कलस्टर मोबाइल टीमें लगाई जानी हैं, इसका खाका पुलिस विभाग द्वारा तैयार कर लिया गया है। योजना है कि इस बार नौ फ्लाइंग स्क्वायड व नौ स्टेटिक सर्विलांस टीम की तैनाती की जाए। यानी एक विधानसभा क्षेत्र में 18 मोबाइल टीमें भ्रमण करेंगी। हर टीम में एक मजिस्ट्रेट, एक उपनिरीक्षक, चार आरक्षी को शामिल किया गया है। आसपास के मतदान केंद्रों का कलस्टर बनाकर उनकी मौजूदगी सुनिश्चित की जाएगी। योजना ऐसी बनाई गई है ताकि किसी भी सूचना पर 10 मिनट के भीतर कोई न कोई टीम मौके पर जरूर पहुंच जाए। अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी का कहना है कि व्यवस्था की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। जमीनी स्तर से रिपोर्ट ली जा रही है। आवश्यकता के मुताबिक पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि स्थल हैं। शांतिपूर्ण में निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराया जा सके।
बूथों पर हेल्प डेस्क आशा कार्यकर्ताओं के हवाले
बलिया। कोरोना के खतरे के बीच सातों विधानसभा क्षेत्रों में तीन मार्च को मतदान होगा। कोरोना का प्रसार रोकने के के लिए सभी मतदान केंद्रों पर हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। इस हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी आशा व आशा संगिनी के अलावा एएनएम और पैरा मेडिकल स्टाफ को सौंपी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इसकी लिस्ट बनाई जा रही है। आयोग के निर्देश पर इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज पांडेय ने दी हैं। हेल्प डेस्क की जिम्मेदारी आशा व आशा संगिनी, एएनएम और पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहेंगे। डेस्क पर गलव्स, मॉस्क, सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर अनिवार्य रूप से मौजूद रहेगा। मतदान के लिए मतदाताओं को मॉस्क लगाना अनिवार्य होगा। यदि मतदान करने आए मतदाता का तापमान अधिक होने पर उसे लाइन से अलग कर दिया जाएगा। ऐसे में मतदाताओं को अंत में वोट डालने का मौका दिया जाएगा।