{"_id":"5dc068988ebc3e93d100b811","slug":"district-collector-inspected-collectorate-office-ballia-news-vns4926135158","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया मुआयना
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करते नवागत जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही।
- फोटो : BALLIA
बलिया। नवागत जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक पटल पर जाकर लिपिक से जानकारी ली। निर्देश दिया कि जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने जनता की समस्याएं भी सुनीं।
जिलाधिकारी ने संयुक्त कार्यालय में प्रशासनिक अधिकारी के अलावा नगर निकाय, आयुध समेत हर टेबल के लिपिकों से उनके कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान शौचालय में गंदगी मिलने पर सफाई का निर्देश दिया। कहा कि टेबल पर गंदगी मिली तो संबंधित लिपिक जिम्मेदार होंगे। इस दौरान सीआरओ प्रवरशील बरनवाल, एसडीएम सदर अश्विनी श्रीवास्तव साथ थे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने पत्रकारों से वार्ता कर अपनी प्राथमिकताएं गिनाई। उन्होंने कहा कि वास्तविक पात्रों तक लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष जोर होगा। शिकायतकर्ताओं की हर समस्या का त्वरित निस्तारण कर उन्हें पूरी तरह संतुष्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में और बेहतर क्या हो सकता है, इस संबंध में सबका सुझाव भी लिया जाता रहेगा। इस दौरान पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर काम कर रही कंपनी को निवर्तमान डीएम ने ईस्ट इंडिया कंपनी कहते हुए काम से रोक दिया था। इसके बाद दूसरी कंपनी से काम कराने को कहा था लेकिन इसके बावजूद नगर पालिका की ओर से फिर उसी कंपनी को काम दे दिया गया है। अभी ये बात चल ही रही थी कि डीएम ने माइक ले लिया और कहा कि बलिया के बारे में बताएं, नगर पालिका के बारे में जानता हूं, ये मामला आपकी ओर संज्ञान में आते ही मैं मामला समझ गया हूं और ये शिकायत दूसरी बार नहीं मिलेगी। इस दौरान सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, सीआरओ प्रवारशील बरनवाल, एएसडीएम संत कुमार थे।