फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dispute between two parties for standing bike

बाइक खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में झड़प

Tue, 24 Feb 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
dispute between two parties for standing bike
थाना क्षेत्र के तेलिया पोखरे के पास स्थित स्टूडियो के सामने बाइक खड़ी करने को लेकर मंगलवार को पूर्व चेयरमैन और पूर्व प्रधान के परिवार के लोग उलझ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने किसी तरह समझाबुझाकर मामले को शांत कराया। घटना के बाद दोनों पक्षों के परिवार के लोग घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के तेलिया पोखरे के पास पूर्व चेयरमैन केशरीनंदन त्रिपाठी की स्टूडियो है, जहां इसी क्षेत्र के रामपुर चिट के पूर्व प्रधान रामसागर का भतीजा (अंगद) परीक्षा देने के पहले अपनी बाइक खड़ी कर रहा था। विरोध करने पर उसने अपने परिवार के तीन-चार लोगों को मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन


यह देख पूर्व चेयरमैन के परिवार के लोग भी मौके पर आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग जख्मी हुए हैं। थानाध्यक्ष जेबी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर मारपीट के दौरान खबर संकलन करने गए एक दैनिक अखबार के पत्रकार राजेश अंचल को एक पक्ष ने दौड़ा लिया तथा मारापीटा। इससे नाराज पत्रकार ने एनएच-31 पीसीओ तिराहा के पास धरने पर बैठ गया। इससे जाम लग गया। बाद में थानाध्यक्ष ने समझाया और जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed