{"_id":"5a9ece3a4f1c1bf17b8baccd","slug":"dispose-of-cases-on-the-portal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामलों का निस्तारण कर पोर्टल पर डालें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामलों का निस्तारण कर पोर्टल पर डालें
ballia
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनवाई करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम तथा पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी ने मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर फरियादों की फरियादें सुनीं। उन्होंने अधिकारियों ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर उन्हें पोर्टल पर डालें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कहा कि जनता की शिकायतों को तरजीह देते हुए उनकी समस्याएं निस्तारित की जाएं।
जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में सदर तहसील, सीडीओ संतोष कुमार की अध्यक्षता में सिकंदरपुर तहसील में पीड़ितों की फरियाद सुनी गई। जबकि अन्य तहसीलों में संबंधित एसडीएम ने जनता की फरियाद सुनी। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आई शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में एक है। सभी अधिकारी शिकायतों का निस्तारण कर उसे पोर्टल पर अपलोड करते रहें। निस्तारण ऐसा हो जिससे शिकायतकर्ता को संतुष्टि मिल सके। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 160 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिनमें राशन, पेंशन, अवैध कब्जा, भूमि विवाद जैसी शिकायतें प्रमुख रहे। जिसमें से सात शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण डीएम ने किया।
उधर, एसपी अनिल कुमार ने भी पुलिस से जुड़ी समस्याओं को सुना और अपने मातहतों को निस्तारित करने के निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ एसपी राय, एएसडीएम अरविंद राय, प्रोबेशन अधिकारी एके पांडेय समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बेल्थरारोड : तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सुशीललाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 56 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए । इनमें किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया गया। इनमें राजस्व,विकास, आपूर्ति , पुलिस और अन्य विभागों से संबंधित मामले शामिल हैं।