फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dirt , broken toilet impaired mood

गंदगी, टूटे शौचालय देख बिगड़ा मिजाज

Sat, 08 Aug 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Sat, 08 Aug 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Dirt , broken toilet impaired mood
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने नगर के जगदीशपुर स्थित मलिन बस्ती का शनिवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी का भरमार और टूटे शौचालय देख डीएम ने ईओ संतोष मिश्र को जमकर फटकार लगाई। शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। साथ ही पानी टंकी का भी निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी के निरीक्षण में मिलन बस्ती में छह शौचालय टूटे मिले। बस्ती में गंदगी का अंबार था। इस पर नाराजगी जताते हुए ईओ संतोष मिश्र को निर्देश दिया कि शीघ्र शौचालयों की मरम्मत कराकर अवगत कराएं। सफाई हमेशा रहे, इसका विशेष ध्यान रहे। बिजली व्यवस्था खराब थी।
विज्ञापन


बिजली के पोल पर लाइट नहीं लगी थी और तार भी टूटे थे। बस्ती वालों ने बताया कि एक पोल पर डेढ़ साल से बिजली नहीं आ रही है। इस पर नाराज डीएम ने तत्काल सब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता से भी बात कर यहां के लोगों की शादी विवाद के लिए दो मंजिला मैरेज हाल भी बनवाने की आवश्यकता जताई। इतना ही नहीं, अगले मंगलवार को भूमि पूजन करा कर कार्य शुरू कराने का भी निर्देश दिया।

यहां पानी की सप्लाई भी सही रखने को कहा। जल निगम के एक्सईएन फणींद्र राय को निर्देश दिया कि खराब हैंडपंपों की मरम्मत दो दिन के अंदर करा दें। जगदीशपुर पानी टंकी पर लागबुक, जेनरेटर संचालन रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच की।

निर्देश दिया कि शहर में पानी की आपूर्ति समय से सुनिश्चित की जाए। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा। काजीपुरा दलित बस्ती के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उपस्थित डॉक्टरों से जानकारी ली। ओपीडी रजिस्टर और दवाओं का स्टाक रजिस्टर को भी देखा।


सीएमओ डा. पीके सिंह को निर्देश दिया कि सांप और कुत्ते काटने की भी दवा रखी जाए। वहां भी एक जला ट्रांसफार्मर मिला, जिसे बदलने का निर्देश एक्सईएन विद्युत को दिया। डीएम ने मंगलवार को समाज कल्याण अधिकारी, सीएमओ, प्रोबेशन अधिकारी, एक्सईएन विद्युत, एक्सईएन जल निगम, ईओ नपा सहित कुछ और अधिकारियों को मंगलवार को यहां कैंप लगाकर स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुन त्वरित निस्तारण कराने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed