फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Direction meeting held under the chairmanship of MP

सांसद की अध्यक्षता में दिशा की बैठक सम्पन्न

Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Direction meeting held under the chairmanship of MP
कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक को संबोधित करते सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, साथ में राज्य मंत्र? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित हुई। इसमें खासतौर पर बिजली, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा व बाढ़ पर चर्चा हुई। पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह समिति अब तहसील स्तर पर भी बैठेगी। बैठक के एजेंडा पर जितनी चर्चा होगी, उतना ही पारदर्शी व बेहतर विकास होगा। उसमें क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी रहेंगे। बाढ़ की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कहा कि ड्रेजिंग का काम ठीक तरीके से नहीं हुआ है। यह गंभीर बात है। सख्त लहजे में कहा कि बाढ़ आने का इंतजार नहीं करें, बल्कि अभी से काम शुरू कर दें। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में एनएचएम की योजनाओं की समीक्षा हुई। सांसद ने सीएमओ से कहा कि जिला महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में जो कमी है उसे दूर कर बेहतर ढंग से संचालन कराएं। किसान सम्मान निधि के अंतर्गत हर रजिस्टर्ड किसान को योजना का लाभ मिले। बिजली विभाग, शहर में साफ सफाई व अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा हुई। बैठक में जिलाधिकारी एसपी शाही, पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा, सीडीओ डॉ विपिन जैन समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed