फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DIG inspect railway station.

रेलमंत्री के पहले निरीक्षण को पहुंची अफसरों की फौज

Mon, 02 Nov 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Mon, 02 Nov 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
DIG inspect railway station.
 केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर माडल रेलवे स्टेशन पर विभाग के आला अफसरों की निगहबानी तेज हो गई है। इसी क्रम में सोमवार को सीनियर डीसीएम प्रकाश चंद्र जायसवाल एवं डीआईजी रेलवे दलवीर सिंह यादव ने स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन


 खामियां मिलने पर स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह को भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। सूत्रों की मानें तो रेलमंत्री 14-15 नवंबर को माडल रेलवे स्टेशन से विभिन्न परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाने आ सकते हैं।
विज्ञापन


माडल रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सबसे पहले सीनियर डीसीएम प्रकाश चंद्र जायसवाल ने टिकट बुकिंग खिड़की की जांच की। इस दौरान उन्होंने स्टेशन अधीक्षक संजय कुमार सिंह को खिड़की सही तरीके से संचालित करने का निर्देश दिया। इसके बाद स्टेशन के शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वहीं राजकीय रेलवे पुलिस के डीआईजी दलवीर सिंह यादव ने भी स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न कमियों के प्रति जीआरपी को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया।



इस दौरान डीआईजी के साथ क्षेत्राधिकारी नम्रता श्रीवास्तव सहित भारी मात्रा में जीआरपी मौजूद रहे। डीआईजी को गार्ड आफ आनर की सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान डीसीआई रमाशंकर राम सहित कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed