फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   diabetics can get vaccinated

मधुमेह रोगी करा सकते हैं टीकाकरण

Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
diabetics can get vaccinated
कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में कई प्रकार की आशंकाएं लोगों के मन में उठ रही हैं। इनके पीछे कुछ भ्रांतियां भी हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी ड़ॉ. हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि मधुमेह के साथ टीकाकरण करवाने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। मधुमेह के रोगियों को कोविड-19 रोधी टीका नि:संकोच लगवाना चाहिए। तेज बुखार वालों, बच्चों और गर्भवती को टीका नहीं लगवाना है।
विज्ञापन

माहवारी के दौरान महिलाएं टीका लगवा सकती हैं। यहां तक कि धात्री महिलाओं को भी टीका लगाने का दिशा-निर्देश है। टीका लगवाने के बाद भी स्तनपान जारी रखना है। जो लोग हृदय और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं उन्हें अपने चिकित्सक के परामर्श के बाद ही टीका लगवाना है। डा. हरिनंदन ने कहा कि वह स्वयं मधुमेह से ग्रसित हैं। कोविड टीके की दोनों डोज लेने के बाद एक मधुमेह रोगी के तौर पर उन्होंने कोई परेशानी महसूस नहीं हुई। कोविड-19 रोधी टीका लगवाने के बाद कुछ लोगों को बुखार आता है, जो कि सामान्य बात है। इससे घबराना नहीं चाहिए। अगर टीका लगवाने के बाद बुखार आ रहा है तो चिकित्सक की सलाह पर दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed