फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   DGM visits ballia railway railway station

सच देखने सड़क से पहुंचे रेल अफसर

Fri, 20 Nov 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बलिया।
अमर उजाला ब्यूरो बलिया। Updated Fri, 20 Nov 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
DGM visits ballia railway railway station
आगामी 23 नवंबर को रेलमंत्री सुरेश प्रभु के आगमन को लेकर माडल रेलवे स्टेशन को नया लुक देने की कवायद तेजी से चल रही है। तैयारियों को देखने के लिए शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक एके कश्यप सहित रेलवे के अफसरों की टीम शुक्रवार की शाम को सड़क मार्ग से  रेलवे स्टेशन  पर पहुंची।
विज्ञापन


औचक निरीक्षण में माडल रेलवे स्टेशन पहुंचे डीआरएम कश्यप वशिष्ठ डीएम एस श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों ने स्टेशन के सामने डीजल इंजन की स्थापना के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया के बारे में जानकारी ली। स्टेशन के सामने हो रहे सुंदरीकरण के कार्य को भी देखा।
विज्ञापन


 इसके बाद टिकट बुकिंग काउंटर की ओर गए। वहां डीआरएम ने कई और बिंदुओं पर जानकारी ली और अधिक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टेशन पर पहुंचे सांसद भरत सिंह से भी कई मुद्दों पर जानकारी ली। सांसद ने लंबी दूरी के ट्रेनों के विस्तार के साथ रेवती, सुरेमनपुर, सहतवार, करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव आदि की मांग की। जिसपर डीआरएम ने प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड को भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआरएम ने कहा डेमू ट्रेन को सुरेमनपुर से मंडुआडीह तक चलाया जाएगा। कहा कि जो भी सुविधाएं इस स्टेशन को मिलनी चाहिए वह जरूर मिलेगी। एक सवाल के जवाब में बताया कि 26 कोच वाले वाशिंग पिट, एसक्लेटर, फुट ओवरब्रिज की संस्तुति हो चुकी है। ये कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे। फेफना में मालगोदाम के स्थानांतरण के बारे में बताया कि अगर नगर के ट्रेडर्स ऐसा चाहते हैं तो रेल प्रशासन को कोई आपत्ति नहीं होगी। यह पूछे जाने पर कि गाजीपुर में मात्र ढाई हजार की टिकट बिक्री होती है।


जबकि बलिया रेलवे स्टेशन से साढ़े छह हजार टिकट प्रतिदिन बिकते है। फिर स्टेशन पर सुविधाएं गाजीपुर अपेक्षा काफी कम है। इस पर डीआरएम ने कहा कि गाजीपुर रेलवे स्टेशन की भांति इस स्टेशन पर भी अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सांसद भरत सिंह ने भी मंत्री के आने से पूर्व के कई कार्ययोजना डीआरएम के सामने रखा। जिसपर विचार करते हुए डीआरएम से रेलवे बोर्ड के सामने रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed