{"_id":"5d92398b8ebc3e93a230cef4","slug":"devotees-gathered-to-worship-mother-brahmacharini-ballia-news-vns4867081179","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता का भक्तों ने किया पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी माता का भक्तों ने किया पूजन
विज्ञापन
कपलेश्वरी माई के मंदिर के बाहर सजी दुकाने
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले के देवी मंदिरों में सोमवार को मां के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी की आस्था और विश्वास के साथ पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने ...या देवी सर्वभूतेषु सृष्टि रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: समेत अन्य मंत्रों का उच्चारण कर पूजा की। इस दौरान चुनरी, नारियल चढ़ाकर मंगलमय भविष्य और सुख समृद्धि की कामना की। सुरक्षा के मद्देनजर भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन नगर के गुदरी बाजार व जापलिनगंज दुर्गा मंदिर तथा ब्रह्माइन स्थित ब्राह्मणी देवी, शंकरपुर स्थित शांकरी भवानी, फेफना थाना के कपूरी गांव स्थित कपिलेश्वरी भवानी मंदिर पर मां के भक्तों ने पूजन-अर्चन कर मन्नतें मांगी। इसके अलावा नरहीं थाना के कोरंटाडीह स्थित मंगला भवानी, रसड़ा के काली मंदिर, नीबू कबीरपुर व उचेड़ा स्थित चंडी भवानी, सिकंदरपुर के जल्पा-कल्पा मंदिर, मनियर के बुढ़ऊ बाबा मंदिर व नवका बाबा मंदिर, रेवती के पचरूखा देवी गायघाट मंदिर में श्रद्धालुओं ने नारियल, चुनरी, धूप, गुड़हल चढ़ाकर सुख - समृद्धि की कामना की। इस दौरान मां के जयकारे एवं घंट-घड़ियाल से मंदिर परिसर सहित पूरा क्षेत्र के देवीमय हो गया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी और खुफिया विभाग के कर्मचारी सादे वेश में तैनात किए गए हैं।
कपिल मुनि की आराध्य देवी थीं कपिलेश्वरी भवानी : फेफना। जिला मुख्यालय से आठ किमी पश्चिम कपूरी गांव में कपिलेश्वरी भवानी का मंदिर है। ग्रामीणों के अनुसार मां कपिलेश्वरी कपिल मुनि की आराध्य देवी थी। मंदिर के पूर्व इस स्थान पर जंगल था। यहां एक नीम के पेड़ के नीचे स्थित एक चबूतरे पर स्थित पाषाण खंड को देवी प्रतिमा के रूप में श्रद्धालु पूजा करते थे। कालांतर में यहां आबादी बढ़ती गयी और कपिलेश्वरी भवानी के प्रति स्थानीय लोगों की श्रद्धा बढ़ती गई। वर्तमान में यहां देवी का भव्य मंदिर है। पुजारी पं. आशीष पांडेय ने बताया कि कपिलेश्वरी भवानी भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। मुरादें पूरी होने के कारण जनपद सहित गैर जनपदों के लोग मां के दर्शन करने आते हैं। यहां नवरात्र के नौ दिन अखंड हरिकीर्तन होता है। जिसमें क्षेत्र के कपूरी, वायना, दुमदुमा, चौबेपुर, सागरपाली, गंगाहरा, थम्हनपुरा, चेरुइया, फेफना सहित अन्य कई गावों के श्रद्धालु अपना योगदान देते हैं। कपिलेश्वरी भवानी के भक्तों में पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी का परिवार, पूर्व जिलापंचायत सदस्य अंजनी कुमार सिंह, शिवानन्द सिंह, मुन्ना बहादुर, अविनाश सिंह अदालत, रिंकू सिंह, मुन्ना सिंह, लक्ष्मण दास, संतोष मुख्य हैं।