{"_id":"5d98cf978ebc3e93d62b0e6a","slug":"devi-s-tails-open-in-pandals-with-vedic-hymns-ballia-news-vns4876085149","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुला मां दुर्गा का पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुला मां दुर्गा का पट
विज्ञापन
बलिया नगर के ओक्डेनगंज में श्री दूर्गापूजा समिति की ओर से स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा।
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट शनिवार (सप्तमी) की शाम विधान पूर्वक पूजा के बाद खोल दिए गए। इसके साथ ही पूजा पंडालों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पूजा पंडाल आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। पंडालों में देवी गीत बज रहे थे। जिले में 636 प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।
नगर के गांधीनगर, चित्तू पांडेय चौराहा, ओक्डेनगंज, शास्त्रीनगर, बड़ा गड़हा मोहल्ला, आर्यसमाज रोड, कासिमबाजार रोड, सेंट थामस स्कूल जगदीशपुर, कृष्णानगर, स्टार क्लब कोतवाली, कलेक्ट्रेट कालोनी, गुदरी बाजार, लोहापट्टी, चमन सिंह बागरोड, रामलीला मैदान के पीछे जापलिनगंज , जापलिनगंज पुलिस चौकी, जापलिनगंज दुर्गा मंदिर, भृगु मंदिर, कदमतर, महाबीर घाट कालीमंदिर, सुतरपट्टी आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट सप्तमी पर खोल दिए गए। कई पंडालों में अनवरत दुर्गा सप्तशती का चल रहा है। घंट, घड़ियाल, शंख, नगाड़े और जयकारों से वातावरण देवीमय हो गया। पंडाल के बाहर विद्युत झालरों से सजावट की गई है। शाम को पट खुलने के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। बैरिया: बीबी टोला, रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी, बतासा पट्टी व रानीगंज बाजार के चौक, दुर्जनपुर, ओझा के मिल्की स्थित विश्वम्भर बाबा के प्रांगण में स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पट खोल दिए गए। हल्दी: क्षेत्र के नवयुवक संघ गायघाट, बघौचीं देवी, देवीतर बाजार, भारती नवयुवक विकास समिति डांगरबाद, पूर्वांचल नवयुवक दुर्गा पूजा समिति मझौवा, गंगातट नवयुवक मंगल बाल संघ मझौवां, नवयुवक मंगल दल पूर्वी तूफान नारायणपुर पचरुखिया, गंगापुर (रामगढ़), बाबा भीमेश्वर नाथ पूजा समिति रामगढ़, मां दुर्गा पूजन समिति रामगढ़, पंडित दयाराम बाबा दुर्गा पूजन समिति दयाछपरा में मां के दर्शन का दौर शुरू हो गया है।
विशुनपुरा : सार्वजनिक दुर्गा पूजन समिति गौवापार, न्यू स्टार दूर्गा पूजन समिति मालीपुर, नवयुवक मंगलदल पूजन समिति गौवापार, बगड़िहा, परसिया, तुर्की दौलतपुर , करीमपुर, खंडवा , जमुआव गांवों में प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रतिमाओं के पट खोल दिए गया। निछुवाडीह स्थित आदि शक्ति परमेश्वरी मंदिर, नरही स्थित नरहेजी मंदिर , देवकली स्थित माता जगत जननी जगदम्बे के मंदिर में पूजन- अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
बेल्थरारोड : दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलने के बाद दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नगरीय क्षेत्र में प्रतिष्ठापित एक दर्जन से अधिक पूजा पंडालों में धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। धार्मिक गीत- संगीत से वातावरण भक्ति में बन गया। उधर, सोनाडीह स्थित भाग्येश्वरी- परमेश्वरी मंदिर तथा चंदाडीह स्थित मातुजी महारानी मंदिर में पूजन-अर्चन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भीमपुरा: 38 स्थानों पर पूजा पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के पट खुलने के बाद दर्शन का दौर शुरू गया।
दशहरा का मेला शुरू : सिकंदरपुर।:कस्बा के स्टेशन चौराहा, दूरदर्शन रिले केंद्र, बिजगोदम के सामने, जिला सहकारी बैंक के सामने, इंदिरा मार्केट के सामने, दुर्गा मैदान गोला बाजार, हास्पिटल तिराहा, मुहल्ला मिल्की, पुरानी पानी टंकी, जलालीपुर सहित क्षेत्र के दादर डिग्री कालेज के पास, नवरतनपुर, नवानगर, बंशीबजार, मालदह, कठौड़ा, बालूपुर, सहित आदि जगहों पर दुर्गा प्रतिमाओं के पट खोल दिए गए। वहीं सिकंदरपुर बाजार में लगने वाला दशहरा का मेला शुरू हो गया।
रसड़ा : नगर सहित ग्रामीण अंचलों में सप्तमी के दिन शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच माँ दुर्गा का कपाट खुलते ही पूजा अर्चना प्रारम्भ हो गयी। देवी गीतों एवम श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र ही देवी मय हो गया। नगर में स्टेशन रोड हॉस्पिटल रोड, शिवम गली, छितौनी, ठाकुरबाड़ी, गोरेया स्थान, अंजनी का चबूतरा, पानी टंकी रोड, कोटवारी मोड़, मल्लाह टोली मेरुराय का पूरा, पुरानी संगत बजाजी मुहल्ला आदि की पण्डाल एवम माँ दुर्गा की मूर्तिया सहित विभिन्न प्रकार की झांकिया आकर्षक का केन्द्र बिन्दु रही। दुबहर : क्षेत्र में जगह-जगह दुर्गा पूजा के पंडाल एवं मूर्ति आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।वहीं शिवपुर दीयर नई बस्ती ब्यासी में दस लाख रुपए की कीमत से बना पंडाल भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आदिशक्ति नाट्य कला परिषद शिवपुर दियर नई बस्ती ब्यासी के अध्यक्ष पंकज सिंह ने बताया कि लगातार 62 वर्षों से हो रही मां दुर्गा की पूजा आज भी अनवरत रूप से चली आ रही है, जहां कई के गांव के लोग यहां के दुर्गा पूजा और मेला घूमने के लिए आते जाते हैं।