{"_id":"61c75b71e36f8269b25aba2d","slug":"development-work-will-be-done-from-3-76-crores-amidst-the-election-noise-ballia-news-vns62997738","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी आहट के बीच 3.76 करोड़ से होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी आहट के बीच 3.76 करोड़ से होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। विधान सभा चुनाव के चलते लगने वाली आचार संहिता की तपिश अब नगर वासी भी महसूस करने लगे है। कल जिन कार्यों को संपादित कराने के लिए मोहल्लावासी निकायों के अधिकारियों और चेयरमैनों की गणेश परिक्रमा करते नजर आते थे अब वही कार्य बिना पैरवी के निकायों द्वारा 15वां राज्य वित्त द्वारा मिलने वाले बजट की प्रत्याशा में अब आनन-फानन में टेंडर काराए जा रहे है। ताकि चुनावी आंच का असर विकास कार्यो पर नापड़े।
नगर पंचायत चितबड़ागांव में बीते दिनों हुए 3.76 करोड का टेंडर तो महज एक बानगी भर है। जिसके तहत विद्यालयों का सुंदरीकरण, नालों का निर्माण, इंटर लाकिंक, सीसीरोड और कब्रिस्तान की बाउंड्री वाली कराई जानी है। इसके लिए नपं प्रशासन की ओर से बीते बीस दिसंबर को ऑनलाइन निविदा निकाली गई , जिसमें दुर्गा मंदिर रेलवे स्टेशन मार्ग का जीर्णोद्धार पर 3605000 रुपये, वार्ड नंबर छह में पुलिया, सड़क व कवर्ड नाला बनाने पर 3909200रुपये, वार्ड नंबर छह में ही सड़क व नाली बनाने पर 3966650 रुपये, वार्ड नंबर पांच में रामशाला मंदिर का सुंदरीकरण और सामुदायिक हाल के निर्माण पर 4036300 रुपये, जिगजैग इंटरलाकिं व कवर्ड नाला के निर्माण पर 1422724रुपये, सीसी रोड व कवर्ड नाला बनाने पर 3912935रुपये, वार्ड नंबर पांच में इंटरलाकिंक व नाली निर्माण पर 500906रुपये,वार्ड नंबर नौ में 942131 रुपये की लागत से रंगीन इंटर लाकिंक कराने, वार्ड नंबर नौ में 1239614 रुपये की लागत से एल टाइप नाली और इंटर लाकिंक सड़क बनाने, इसी वार्ड में सड़क बनाने पर 615339 रुपये, नाली निर्माण पर 670109 रुपये, और कवर्ड नाला बनाने पर 661300 रुपये खर्च करने की योजना है। इसकी निविदा भी निकाली जा चुकी है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 में दस सीटर शौचालय बनवाने पर 1396600 रुपये, रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर 501500रुपये, नगर क्षेत्र में तीस इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने पर 1596266रुपये, बरइयां के पोखरों को सुंदरीकरण व बहुउद्देशीय हाल के निर्माण में 1524330 रुपये, पुस्तकालय के निर्माण में 1212995 रुपये, कब्रिस्तान की बाउंड्रीवाल बनाने पर 450000रुपये और नगर में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के सुंदरीकरण पर 2940100रुपये व्यय करने की योजना है। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा इन सभी कार्यो के लिए टेंडर निकाले जा चुकें। इनमें अधिकांश तीस दिसंबर को कुछ अगले वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में खुलेगें।