फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Determination to fulfill the dreams of Vikramaditya

विक्रमादित्य के सपनों को पूरा करने का संकल्प

Wed, 14 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Wed, 14 Jan 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Determination to fulfill the dreams of Vikramaditya
पूर्व मंत्री विक्रमादित्य पांडेय की आठवीं पुण्यतिथि बुधवार को टाउन हाल में बापू भवन में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने विक्रमादित्य के सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि खादी ग्रामोद्योग मंत्री नारद राय और सभी दलों के नेताओं के साथ ही गणमान्य लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया।

सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में नारद राय ने कहा कि जिन आदर्शों और मुद्दों को लेकर विक्रमादित्य पांडेय संघर्षरत रहे, उसे आजीवन बनाए रखूंगा। कहा कि विक्रमादित्य पांडेय के अधूरे कार्यों को हर हाल में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी शुरुआत हो चुकी है। कहा कि जल्द जिले में उनके नाम पर बड़ा कार्य देखने को मिलेगा। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से वरिष्ठ साहित्यकार जनार्दन राय, भाजपा नेता नागेंद्र पांडेय, गोपालजी सिंह, आनंद स्वरूप शुक्ला, जितेंद्र तिवारी, कौएद नेता रामजी गुप्ता, सजपा के बलवंत सिंह, कांग्रेस के शैलेंद्र सिंह,  गाटर चौधरी, पूर्व विधायक सनातन पांडेय, पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता, जमाल आलम, सपा के राजकुमार पांडेय, बसपा के पूर्व नगर पालिका चेयर मैन संजय उपाध्याय समेत अनेक ने विक्रमादित्य के कृतित्व और व्यक्त्वि पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प जताया। इस मौके पर ए-टेक युवा शिक्षण प्रशिक्षण सामाजिक सेवा संस्थान के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने उनको श्रद्धांजलि दी। अंत में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा के आयोजक श्रीप्रकाश पांडेय मुन्ना ने आगंतुकों के प्रति आभार जताया।


इस मौके पर परमात्मानंद पांडेय, जमाल आलम, अमल नईम खां मुन्ना, राजेश गुप्ता, वमेश्वर प्रधान, पूर्व प्रधान मुन्ना पाठक, डा. विश्राम यादव, सत्यनारायण गुप्ता, बब्लू तिवारी आदि रहे। अध्यक्षता सतीशचंद्र कालेज के पूर्व अध्यक्ष एवं हिंदी प्रचारिणी सभा के रघुवंशमणि पाठक और संचालन सहित्यकार डा. शत्रुघ्न पांडेय ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed