फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Descending waves of Ganga are also causing havoc

गंगा की उतरती लहरें भी मचा रही तबाही--

Sat, 28 Sep 2019 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Descending waves of Ganga are also causing havoc
रामगढ़ केहरपुर गांव में घरो को उजड़ते बाढ़ से प्रभावित लोगों - फोटो : BALLIA
रामगढ़। गंगा की उतरती लहरों का कहर अब भी जारी है। कटान को देखते केहरपुर में घरों को उजाड़ने का सिलसिला भी जारी है। प्रशासनिक उदासीनता का आलम है कि जो भी नावें प्रशासन की तरफ से लगाई गई थी वह अब कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं, जिससे कटान पीड़ितों को अपने सामानों को सुरक्षित ठौर देने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। केहरपुर निवासी विमल ओझा, पंचदेव ओझा, त्रिभुवन ओझा, राकेश ओझा आदि लोग अपने घरों को उजाड़ने में जुटे हुए हैं। केंद्रीय जल आयोग गायघाट के अनुसार गंगा का जलस्तर 58.11 मी. दर्ज किया गया साथ ही प्रति घंटे एक सेमी का घटाव बना हुआ है।
विज्ञापन

कटान से छह घर व काली मंदिर गंगा में विलीन : दया छपरा। बाढ़ के उतरती लहरों व बारिश के बीच शुक्रवार की शाम ग्राम सभा गोपालपुर के उदईछपरा गांव के छह लोगों की मकान गंगा की भेंट चढ़ गया। शुक्रवार की शाम उदई छपरा निवासी टुनटुन तियर, लक्ष्मण तियर, उधारी राम, कंठे राम, सकलदीप राम, लालू मल्लाह, शम्भूनाथ राम के मकान के साथ साथ हरिजन बस्ती स्थित काली मंदिर भी गंगा की उतरती लहरों से हो रहे कटान में समाहित हो गया। यह तो संयोग ही था कि मकान को बाढ़ आने के साथ ही घर खाली कर मकान के लोग दुबेछपरा ढाला पर शरण लिए हुए हैं।
विज्ञापन

कई स्कूलों के छात्र-छात्राओं के सामने गहराया संकट : रामगढ़। बाढ़ के पानी से घिरे सदर व बैरिया तहसील के कई हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व महाविद्यालय पानी से घिरा हुआ है जिसके चलते छात्र छात्राओं का पठन-पाठन करीब दो सप्ताह से बंद है। इसबीच 20 सितंबर को ही हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा फार्म भरने व छात्रवृत्ति भरने का भी समय समाप्त हो गया है। आलम यह है कि बाढ़ में गिरे गांवों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के साथ ही बोर्ड परीक्षा फार्म व स्नातक कक्षाओं का रजिस्ट्रेशन फॉर्म अब तक नहीं भर पाए हैं जिससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है।बताते चलें कि हाईस्कूल व इंटर का बोर्ड परीक्षा फार्म को छात्रवृत्ति जमा करने की अंतिम तिथि शासन स्तर से 20 सितंबर 2019 निर्धारित की गई थी। जहां पर कुछ छात्र छात्राओं ने तो अपना फार्म छात्रवृत्ति फार्म भर कर जमा कर दिया है लेकिन दर्जनों गांव के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अभी बोर्ड परीक्षा फार्म छात्रवृत्ति का फार्म बीए में अपना प्रवेश लेने से वंचित हो गए हैं। कमोवेश यही स्थिति स्नातक कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र छात्राओं का भी है। गौर करें तो दुबहर से लेकर जयप्रकाश नगर तक बंधे के दक्षिण दिशा में बने हाईस्कूल, इंटर कॉलेज पानी से घिर गए हैं। नौरंगा निवासी राजमंगल ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, निराला गौड़, निर्मल खरवार, कौशल पांडेय, आनंद प्रकाश मिश्र आदि बोर्ड परीक्षा फार्म व छात्रवृत्ति फार्म भरने की तिथि को आगे बढ़ाने के मांग की है ताकि कोई भी छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा फार्म छात्रवृत्ति परीक्षा फार्म भरने से वंचित ना रह सके। इस बावत जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्र ने बताया कि बाढ़ से घिरे विद्यालयओं की सूची उच्चाधिकारियों को भेजी गई है। इस बाबत शासन से निर्देश मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed