फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dependence on handpumps will end; piped water will reach over 866 villages by March.

Ballia News: हैंडपंप की मजबूरी होगी खत्म, मार्च तक 866 से ज्यादा गांवों में पहुंचेगा नल का पानी

Sun, 04 Oct 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dependence on handpumps will end; piped water will reach over 866 villages by March.
बलिया। वर्षों से हैंडपंप और स्थानीय जलस्रोतों के सहारे पेयजल की जरूरत पूरी कर रहे मनियर और बेलहरी क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। दोनों क्षेत्रों की 866 गांवों में अब घर-घर नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

मार्च 2027 तक सरफेस वाटर योजना के तहत पाइपलाइन बिछाने और जलापूर्ति का ढांचा विकसित कर ग्रामीण परिवारों को नल कनेक्शन से पानी उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। जिले में सतही जल आधारित पेयजल योजनाओं पर काम चल रहा है। बेलहरी ब्लॉक में बनी पानी टंकी से बेलहरी, बांसडीह, रेवती, बैरिया मुरलीछपरा में कुल 2535 किमी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 2462 किमी पाइप लाइन बिछा दी गई।
विज्ञापन

मनियर में बनी पानी टंकी से मनियर, पंदह, नवानगर, सीयर तथा नगरा ब्लॉक के गांवों में पानी की सप्लाई की जाएगी। इससे 566 गांवों के लोगों को मनियर में बनी पानी टंकी से घर-घर जल पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। मनियर में बनी पानी टंकी के कुल 4477 किमी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य था। जिसमें 3393 किमी तक पाइप को बिछाने का कार्य हो चुका है। मार्च 2027 तक जनपद 866 गांवों के हर घर तक नल जल योजना के तहत पानी पहुंचाने कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दिसंबर तक हनुमानगंज योजना से जलापूर्ति

सतही जल योजना के तहत हनुमानगंज ब्लॉक में बनी पानी टंकी से जल आपूर्ति का कार्य दिसंबर 2027 तक चालू करने का लक्ष्य है। हनुमानगंज पानी टंकी से बेरुआरबारी, चिलकहर, दुबहर, गड़वार, हनुमानगंज, रसड़ा तथा सोहांव गांव में 754 गांवों में जलापूर्ति होगी। हनुमानगंज पानी टंकी से जलापूर्ति के लिए 4781 किमी पाइप बिछाने का लक्ष्य है। जिसमें अब तक 2776 किमी तक पाइप लाइन को बिछा दिया गया।


सरफेस वाटर योजना के तहत जनपद के 866 गांवों में मार्च 2027 तक हर घर तक नल जल योजना शुरू कराने का लक्ष्य है। इसके लिए अब पाइप टेस्टिंग और कनेक्शन का कार्य करने के कार्य चल रहा है। उसे जल्द ही पूरा करके जनपद के 866 गांवों में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी। हनुमानगंज योजना के लिए जमीन देर से मिलने के कारण दिसंबर 2027 तक हर घर तक नल जल पेयजल आपूर्ति शुरू कराई जाएगी। -पीके वर्मा, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed