फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration to clear the land

जमीन खाली कराने के लिए प्रदर्शन

Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Demonstration to clear the land
ग्राम पंचायत सोनबरसा के भगवानपुर गांव में काश्तकारी की भूमि पर अवैध तरीके से निर्माण कराने विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को बैरिया तहसील पर प्रदर्शन किया व एसडीएम को पत्रक सौपा।
विज्ञापन

भगवानपुर गांव के नीरज कुमार ठाकुर की काश्तकारी की जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा करके अवैध निर्माण करा लिया है। पीड़ितों ने पहले एसडीएम और बाद में समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर जमीन खाली कराने की गुहार लगाई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। सोमवार को भाजपा नेता परमेश्वर गिरी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण बैरिया तहसील पर पहुंचे और प्रदर्शन किया। एसडीएम को पत्रक दिया। एसडीएम ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि मंगलवार को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करेंगे। एसडीएम के आश्वासन से संतुष्ट होकर ग्रामीण लौट गए। धरना-प्रदर्शन करने वालों में विनय सिंह, विजय सिंह, ताड़केश्वर यादव, हिरामन गोड़, जगदानन्द यादव, रामजी यादव, महंत यादव, वीरेंद्र शर्मा, छट्ठू यादव, चंदन यादव, कामता यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed