फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration of Leftmen against deteriorating law and order

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ वामदलों का प्रदर्शन

Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
ballia
ballia Updated Mon, 12 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Leftmen against deteriorating law and order
धरना सभा को संबोधित करते कामरेड श्रीराम चौधरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
 सूबे में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ संयुक्त वामदलों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान वामदल के वक्ताओं ने प्रदेश में बदहाल कानून व्यवस्था तथा मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा अन्नदाताओं पर की गई पुलिस फायरिंग में किसान की मौत के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन



इस दौरान आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के श्रीराम चौधरी ने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकार कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही। सपा और बसपा को भी निशाना बनाया। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार खराब होती जा रही है। बलात्कार, लूट जैसी घटनाएं आम हो गई है।
विज्ञापन



वहीं हिंदू युवा वाहिनी जैसे दलों के लोग लगातार अराजकता फैला रहे हैं। सीपीएम के जिला मंत्री केशव सिंह ने कहा कि योगी राज में गुंडों का गिरोह बन गया है। हिंदू वाहिनी की बढ़ती अराजकता पर राजभवन की चुप्पी को हास्यास्पद बताया। किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि लोकतंत्र की असली लड़ाई वामपंथ ही लड़ेगा। इसको आगे बढ़ने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन



माले नेता  लक्ष्मण यादव ने कहा कि सहारनपुर की घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले शेर सिंह राणा पर सरकार कार्रवाई नहीं कर रही है। दलितों के हित की बात करने वाले एक नौजवान चंद्रशेखर की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने शेर सिंह राणा के साथ ही वहां के भाजपा सांसद को गिरफ्तार करने की मांग की।


इस मौके पर सुभाष सिंह,सत्यप्रकाश सिंह, रामछविला सिंह, मकरध्वज सिंह, शैलेंद्र कुमार, रघुवंश उपाध्याय, बसंत कुमार सिंह,बैजनाथ सिंह, नागेंद्र राम, शिवविलास साह, रामनिवास, लीलावती, परमात्मानंद राय, जितेंद्र पासवान आदि ने संबोधित किया। संचालन कामरेड विनय लाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed