फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstration by student leaders at CHC Sonbarsa

Ballia News: सीएचसी सोनबरसा में छात्रनेताओं का प्रदर्शन

Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demonstration by student leaders at CHC Sonbarsa
बैरिया। सीएचसी सोनबरसा की लचर चिकित्सकीय सेवा के खिलाफ शनिवार को छात्र नेता नितेश सिंह के नेतृत्व में युवाओं ने सीएमओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके उपरांत छात्रनेता अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर एसडीएम आलोक प्रताप सिंह अस्पताल पहुंचे और उनके निर्देश पर प्रभारी अधीक्षक डॉ. देवनीति सिंह ने धरनारत छात्र नेताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन

छात्र नेता नितेश सिंह ने प्रभारी अधीक्षक को सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। इसमें स्थानांतरित होने वाले चिकित्सक व स्टाफ नर्सों से सोनबरसा में ही सेवा लेने और प्रभारी अधीक्षक स्त्री रोग विशेषज्ञ के स्थान पर स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती करने की मांग की। प्रभारी अधीक्षक देवनीति सिंह ने युवा नेताओं को आश्वासन दिया कि सीएमओ को पत्र लिखकर उनकी मांगों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

सीएचसी में फर्श पर महिला का प्रसव कराने के मामले में उपजिलाधिकारी ने छात्र नेताओं को आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की जा रही है। एसडीएम आलोक प्रताप सिंह ने अस्पताल के अंदर जाकर 22 मई की रात के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी से आवश्यक पॉइंट नोट किए। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इस मौके पर करण सिंह, गौरव सिंह, गुड्डू सिंह, राजकुमार यादव, राजू, रंजन आदि के अलावा प्रभारी अधीक्षक डॉ. देवनीति सिंह, वरिष्ठ फार्मासिस्ट एन एन शुक्ला आदि चिकित्सा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed