फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demonstrated protest demanding Poona Pact's cancellation

पूना पैक्ट रद्द करने की मांग को लेकर किया धरना प्रदर्शन

Tue, 24 Sep 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated protest demanding Poona Pact's cancellation
आरक्षण बचाओं संघर्ष समिति के तत्वाधान में कलेक्ट्रेट परिसर में धरना, को संबोधित करते वालचंद्र भ? - फोटो : BALLIA
बलिया। पूना पैक्ट की 88 वीं सालगिरह के अवसर पर आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर पूना पैक्ट रद्द करने की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को किया गया। समिति ने राष्ट्रपति को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संगठन से सदस्यों ने कहा कि 117 वां संविधान संशोधन बिल लोकसभा से पारित कराकर आरक्षण कानून बनाने व तथा इसे संविधान की नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र और राज्य सरकारों के सभी विभागों में समान रूप से कठोरता से तत्काल लागू किया जाए। उच्च न्यायिक सेवाओं में जजों की नियुक्ति आईएस, आईपीएस की तरह संघीय लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाए तथा वंचित वर्गों को समानुपातिक प्रतिनिधित्व दिया जाए। जजों के चयन की वर्तमान विभेद कारी चयन नीति रद्द की जाए और रंगनाथ मिश्र सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को तत्काल लागू किया। कहा कि देश में निरंतर हो रहे दलित उत्पीड़न तथा महापुरुषों के अपमान की घटनाओं पर कठोरता से अंकुश लगाया जाए। इस मौके पर इंजीनियर आरपी सिंह, एमपी सिंह, आरसी मेहरा, उदय नारायण, राजाराम, शाहनवाज खान आदि रहे। अध्यक्षता रामबचन राम व संचालन पारसनाथ चक्रवर्ती ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed