{"_id":"620d3f9dd48f0a0af1777264","slug":"democracy-fighter-cb-singh-is-no-more-ballia-news-vns6389514158","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी सीबी सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रहे लोकतंत्र सेनानी सीबी सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा। क्षेत्र के अतरसुआ गांव निवासी क्रांतिकारी स्मारक समिति उत्तर प्रदेश के संरक्षक लोकतंत्र सेनानी एवं क्रांतिकारी विचारक 74 वर्षीय सीबी सिंह का बुधवार को निधन हो गया। उनको गार्ड आफ आनर नायब तहसीलदार शैलेश कुमार, क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, कोतवाल राजीव कुमार सिंह की देखरेख में दिया गया। अंतिम संस्कार पैतृक गांव अतरसुआ में ही किया गया। समाज व देशसेवा के लिए वह अविवाहित ही रहे।
सीबी सिंह का संपूर्ण जीवन देश की सेवा के लिए स्वमर्पित रहा। उन्होंने देश के लिए शहीद हुए सेनानियों की यादगार को जिंदा रखने के लिए आजीवन काम किया। छात्र जीवन से ही क्रांतिकारी विचारदारा के थे। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र जीवन में राजनीति भी की। लखनऊ हाईकोर्ट में वकालत भी करते हुए पीड़ितों, शोषितों को नि:शुल्क न्याय दिलाने के लिए काम किया। स्वस्थ खराब रहने के कारण कुछ दिनों से गांव पर ही रह रहे थे। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। चंद्रशेखर सिंह, सुरेश राम, कृष्णानन्द पाण्डेय, मार्कण्डेय सिंह, परवेज पासा, रामप्यारे सिंह, सियाराम यादव, पुरुषोत्तम यादव, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, पूर्व मंत्री सनातन पाण्डेय, नगर पालिका परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, राधेश्याम यादव, अशोक कुमार गुप्ता ने शोक संवेदना व्यक्त की।