फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand to declare the district drought-hit

जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare the district drought-hit
बलिया। जय किसान आंदोलन एवं स्वराज इंडिया पार्टी के पदाधिकारियों ने जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कहा कि वर्तमान समय में जनपद सूखे की चपेट में है। समय से मानसून नहीं आने की वजह से धान की खेती सुचारु रूप से नहीं हो पा रही। मानसून का आधा समय बीत चुका है लेकिन बारिश के लिए जिला तरस गया है। बेहन पानी के अभाव में खेतों में सूख गए। किसान किसी प्रकार से ट्यूबवेल से थोड़ा बहुत रोपाई कर सके हैं। उन्होंने मांग की कि जनपद में सूखा की स्थिति को देखते हुए संपूर्ण जिले को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। सरकार के सूखा राहत कोष से जनपद के किसानों को आर्थिक मदद के तौर पर प्रत्येक किसानों 50 हजार रुपया दिया जाए। जनपद के किसानों पर जो भी कृषि ऋण बकाया है उसे माफ करने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। इस मौके पर सूर्यप्रकाश सिंह, तेजनारायण, रणजीत, जितेंद्र यादव, लक्ष्मण सिंह, ब्रजेश राय आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed