फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Demand for plastic tarpaulins rises as soon as the rains begin.

Ballia News: बारिश शुरू होते ही बढ़ी प्लास्टिक तिरपाल की मांग

Mon, 13 Jul 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Demand for plastic tarpaulins rises as soon as the rains begin.
नगर के शहीद पार्क चौक में तिरपाल की खरीदारी करते लोग।संवाद
बलिया। जिले में बारिश के मौसम में तिरपाल (पॉलिथीन), वाटरप्रूफ कवर और अन्य रेन-प्रूफ प्लास्टिक उत्पादों की मांग अचानक बढ़ गई। कच्चे माल की कीमतों में उछाल के कारण इन उत्पादों के दाम पिछले साल से फुटकर बाजार में सीधे 50 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ गई हैं। पशुपालक से लेकर दुकानदार तक प्लास्टिक के तिरपाल की खरीदारी में जुट गए है। मांग बढ़ने के साथ ही इस साल प्लास्टिक की तिरपाल के दामों में भी इजाफा हुआ है। इधर बीच जिले में इन दिनों लगभग हर दिन बारिश हो रही है। मानसून की स्थिति बनते ही प्लास्टिक के तिरपाल की आवश्यकता पड़ने लगी है। दुकानदार अपनी दुकानों के सामने सामान बारिश से बचाव के लिए, ठेला-खोमचा संचालक अपने सामान को सुरक्षित रखने के लिए और लोग झोपड़ियों पर लगाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं। झोपड़ियों और अस्थायी शेडों पर भी बारिश से बचाव के लिए इनका खूब उपयोग होता है। शहीद पार्क चौके के दुकानदार अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले साल 130 रुपये किग्रा थोक में हम लोगों को मिलता था। इस साल तिरपाल के हिसाब से 30 से 50 रुपये किग्रा पर दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बताया कि पहले जो ग्राहक चार किग्रा तिरपाल खरीदते थे, वे अब दो या तीन किग्रा में ही काम चला रहा है।
विज्ञापन

-------
प्लास्टिक तिरपालों के दामों में इस तरह हुई बढ़ोत्तरी (प्रति किग्रा रुपये में)
तिरपाल - पहले - अब
पीली चेक तिरपाल - 230 - 280
सफेद तिरपाल - 150 - 220
पीली तिरपाल - 180 - 240
काली तिरपाल - 120 - 150
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed