फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Decorated shops for sun shastra fast

सूर्य षष्ठी व्रत के लिए सजी दूकानें

Sun, 22 Oct 2017 10:51 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 22 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Decorated shops for sun shastra fast
नगर के शहीद पार्क के पास छठ के लिए लगी दूकान। - फोटो : ballia
दीपावली व भैयादूज समाप्त होने के बाद अब नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के बाजाराें में सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) की तैयारी शुरू हो गई है। बाजारों में जहां दूकानें सजने लगी है, वहीं घरों में छठ मइया के गीत गाकर महिलाएं अनाज को पीसने कूटने में लग गई है। बाजार में कपड़ों और साड़ियों की खरीददारी भी तेज हो गई है।
विज्ञापन


सूर्य षष्ठी व्रत आगामी 26 अक्तूबर को होना है। जिसके लिए नगर में तीन दिन के लिए ठेला खोमचा वाले दूकानदारों को दूकान लगाने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की गई है। इसके मद्देनजर स्टेशन से चौक तक दूकानदारों ने अपना-अपना ठेला लगाकर कब्जा जमा लिया है। नगर में नारियल, अन्नानास, बड़ा नींबू, गन्ना, सेव, संतरा, सुपली, दउरी आदि की दूकानें लग गई है। इस दौरान महिलाओं ने सुपली, दउरी, नारियल, चावल, चिउरा, गुड़, चना, चीनी, घी आदि की खरीददारी की।
विज्ञापन


हालांकि रविवार को बाजार में अभी उतनी भीड़ नहीं दिख रही थी। दूकानदाराें की माने तो सोमवार से ग्राहकों की भीड़ बढ़ सकती है। हालांकि रेडिमेड और साड़ी की दूकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने लायक है। महिलाएं बाजार में जाकर जहां फल आदि खरीद रही है। वहीं कपड़ों के खरीद-फरोख्त पर अधिक पैसे खर्च कर रही है। नगर के साड़ी के दूकानदारों ने नए तरह के साड़ियों की डिमांड को देखते हुए मेला लगा रखा है। दूकानदार रामकुमार मुन्ना एवं मंजय सिंह की मानें तो छठ पर्व के मद्देनजर हर तरह की साड़ियां मंगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed