{"_id":"627023de745784752f267734","slug":"deadly-attack-on-advocate-and-head-ballia-news-vns6515206163","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता एवं प्रधान पर प्राण घातक हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता एवं प्रधान पर प्राण घातक हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार ग्राम में गंवई राजनीति के चलते प्रधान जफरुल हक उर्फ पप्पू एवं अधिवक्ता वकार अहमद पर रविवार की देर रात प्राणघातक हमला किया गया। उनको सीएचसी सीयर में भर्ती कराया गया। अधिवक्ता को हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में तीन नामजद व छह अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने तक अधिवक्ताओं न्यायिक कार्य से विरत रहने का भी निर्णय लिया है।
वकार अहमद के तहरीर पर उभांव पुलिस ने गांव के बीडीसी फैसल अख्तर समेत तीन नामजद के साथ छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। अधिवक्ता वकार अहमद ने बताया कि राजनीतिक वर्चस्व के लिए हमला किया गया है। उन्होंने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि रात करीब नौ बजे अपने गांव फरसाटार में प्रधान जफरुल हक के साथ गांव के विकास कार्यों को देखने जा रहे थे। इसी दौरान बीडीसी फैसल अख्तर कुछ अन्य लोगों के साथ आए और विवाद करने लगे। विरोध करने पर लाठी डंडा और ईंट से हमला कर दिया। तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष सरफराज अहमद ने अधिवक्ता वकार अहमद पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। मंत्री महेंद्र यादव ने एसडीएम को ज्ञापन देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।