फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body of young woman found hanging from tree in ballia both her hands tied

UP: पेड़ पर लटकती मिली युवती की लाश..., पीछे से बंधे हुए थे दोनों हाथ, घर में अकेली रहती थी; अनहोनी की आशंका

Sun, 23 Mar 2025 11:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:45 AM IST
सार

पेड़ पर लटकती लाश मिलने की सूचना पाकर माैके पर नगरा थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया गया। युवती के हाथ पीछे से बंधे हुए थे।

विज्ञापन
Dead body of young woman found hanging from tree in ballia both her hands tied
मृतका की फाइल फोटो और जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदरपुर थाना क्षेत्र के सरयां गुलाबराय गांव के चौहान बस्ती में रविवार को चौकीदार की 20 वर्षीय बेटी का शव जामुन के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। उसके दोनों हाथ पीछे बंधे हुए थे, जो हत्या की ओर से इशारा कर रहे थे। सुबह टहल रहे लोगों ने पेड़ पर शव लटकता देखा तो गांव में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर एसपी ओमवीर सिंह, सीओ आशीष मिश्र ने जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से घटना के बारे में आवश्यक जानकारी ली। फाेरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवती के घर पर कोई नहीं था।
विज्ञापन


परिजन इलाज के सिलसिले में लखनऊ गए थे। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। एसपी ने हत्या की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। मृतका के रिश्तेदार ने चंदन चौहान निवासी जमुई पकड़ी ने अज्ञात के खिलाफ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरयां गुलाब राय निवासी धर्मराज चौहान नगरा थाने में चौकीदार हैं। पत्नी सुनीता की तबीयत खराब होने पर छोटी बेटी नेहा के साथ तीन दिन पहले लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल में इलाज के लिए गए थे। घर पर 20 वर्षीय बेटी पूजा चौहान अकेली थी।

सुबह टहल रहे लोगों को धर्मराज के घर के समीप जामुन के पेड़ की डाल पर काफी ऊंचाई पर एक युवती का शव लटकता देखा। शव पूजा का था। उसके दोनों हाथ पीछे से बंधे थे। इसकी खबर लगते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना पर मौके पर थाना प्रभारी कौशल पाठक दलबल के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की सहायता से शव को फंदे से नीचे उतारा गया। पुलिस ने घटना की सूचना पिता को दे दी। घटना की खबर पर एसपी ओमवीर सिंह मौके पर पहुंच जांच पड़ताल कर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली।


मौके पर फोरेंसिक टीम, सर्विलांस व स्वाट टीम अलग-अलग एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या व आत्महत्या की गुत्थी स्पष्ट होगी। मौत की सूचना पर पहुंची नानी व मौसी का रो-रोकर बुरा हाल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed