फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dead body found murdered in a wheat field

गेहूं के खेत में हत्या कर फेंका मिला शव

Tue, 25 Jan 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Dead body found murdered in a wheat field
बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के लोहटा गांव के सेमरा बाबा स्थान के पास मंगलवार की सुबह गेहूं के खेत में युवक की हत्या कर फेंका गया शव मिला। सूचना मिलते ही मनियर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। युवक की शिनाख्त मनियर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी मुन्ना गुप्ता 35 पुत्र विजय शंकर गुप्ता के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, एएसपी विजय त्रिपाठी, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने मृतक के छोटे भाई मोहन गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मृतक के छोटे भाई मोहन गुप्ता ने तहरीर में उल्लेख किया है कि मेरा भाई मुन्ना गुप्ता रसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रेकहां रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। सोमवार को फोन से हुई बात में बताया कि मैं बस से लौट रहा हूं और मुर्गा प्याज मसाला लेकर आ रहा हूं। रात भर हम लोग इंतजार किए, लेकिन वह नहीं आया। जब हम लोग सुबह छानबीन करते हुए सुग्रीम सिंह पुत्र मुनेश्वर सिंह निवासी पनीचा के बगीचे में लोहटा गए तो स्वामी नाथ के गेहूं के खेत में मेरे भाई का शव क्षत-विक्षत दशा में पड़ा हुआ था। उसने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों उसके भाई की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के लिए उद्देश्य से शव को फेंक दिया है। इस बाबत सीओ प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed