{"_id":"65ed3d59e21d7e7c8d0140e9","slug":"dayashankar-singh-attacked-congress-and-targeted-sonia-and-rahul-gandhi-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डरी हुई है कांग्रेस: बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह बोले, यूपी का मैदान छोड़कर भाग रहे राहुल और सोनिया गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डरी हुई है कांग्रेस: बलिया में मंत्री दयाशंकर सिंह बोले, यूपी का मैदान छोड़कर भाग रहे राहुल और सोनिया गांधी
Sun, 10 Mar 2024 10:26 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:26 AM IST
सार
बलिया में परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने जमकर विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस डरी हुई है। यूपी का मैदान छोड़कर राहुल और सोनिया गांधी भाग रहे हैं। कहा कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास गायब हो चुका है।
विज्ञापन
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने शनिवार देर शाम को मीडिया से बातचीत में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े नेता यूपी का मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा सत्ता में रही है। राहुल गांधी और सोनिया कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हैं।
विज्ञापन
कहा कि यूपी में 80 लोकसभा सीट है। देश के 10 राज्यों में जितनी लोकसभा सीट होती हैं उतनी सिर्फ यूपी में है। राहुल गांधी केरल से लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं तो सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी का आत्मविश्वास गायब हो चुका है। कांग्रेस गठबंधन नरेंद्र मोदी के सामने टिक नहीं पाएगा। मोदी की सुनामी बह रही है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने कहा कि एकमात्र कांग्रेस की सीट रायबरेली थी, जिस पर सोनिया गांधी चुनाव लड़ती थी। इस बार कांग्रेस यूपी में शून्य होने जा रही है। गांधी परिवार हार से डरा हुआ है। प्रियंका गांधी को भी यूपी से लड़ने में आत्मविश्वास नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
यूपी में 80 सीट बीजेपी जीत रही है। परिवहन मंत्री ओमप्रकाश राजभर की ओर से दिए गए बयानों का बचाव करते नजर आए। उन्होंने कहा कि सभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलित वंचितों के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।