फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   dayashankar is winner, deafted narad rai

दयाशंकर सिंह ने नारद राय को दी करारी शिकस्त

Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
dayashankar is winner, deafted narad rai
बलिया। जनपद की प्रतिष्ठपरक बलिया नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने सपा प्रत्याशी व पूर्वमंत्री नारद राय को 26239 मतों से मात दी है। दयाशंकर सिंह ने शुरुआत से ही इस सीट पर अपनी बढ़त बनाए रखी। सपा प्रत्याशी से उनके मतों का अंतर राउंड दर राउंड बढ़ता गया। मतगणना के दौरान नारद राय भाजपा प्रत्याशी के पीछे ही दौड़ते नजर आए। दोनों प्रत्याशियों को छ़ोड़ सीट से भी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बसपा भी कहीं मुकाबले में नजर नहीं आई। जैसे ही दयाशंकर सिंह मतगणना स्थल से बाहर निकले समर्थकों ने उन्हें अबीर और गुलाल से नहला दिया।
विज्ञापन

शहरी सीट होने के कारण वैसे हर बार सबकी निगाहें यहां चुनाव पर रहती है, लेकिन इस बार का मुकाबला कुछ ज्यादा ही दिलचस्प था। पिछले चुनाव में बसपा से तीसरे नंबर पर खिसकने वाले कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री नारद राय अपनी पुरानी पार्टी सपा में वापस लौट आए थे और दमदारी से मैदान में थे। वर्तमान विधायक आनंद स्वरूप शुक्ला का टिकट बदलकर बैरिया विधानसभा भेजने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में हैवीवेट प्रत्याशी दयाशंकर सिंह को मैदान में उतारा गया था। उनकी पत्नी स्वाती सिंह का लखनऊ से टिकट कट गया था। दयाशंकर के पक्ष में भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की झड़ी लगा दी थी। चुनाव में दयाशंकर ने बढ़िया प्रदर्शन किया। शुरुआत से ही वो अपने प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त बनाए रहे। उनकी बढ़त का दायरा राउंड -दर-राउंड बढ़ता ही गया। 27वें राउंड में अपने प्रतिद्वंद्वी से 24 हजार से ज्यादा मतों से आगे निकल चुके थे। जनपद की सातों विधानसभा सीट में उनकी जीत सबसे पहले क्लीयर हुई। स्पष्ट जनादेश देख को मतगणना स्थल से बाहर निकल आए। सीट पर बसपा के साथ ही अन्य प्रत्याशी मुकाबले से एकदम बाहर दिखे और उनकी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

भाजपा की तीसरी जीत
2017 में यहां से भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी। उसे कुल 49.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। आनंद ने 92,889 वोट पाकर सपा के लक्ष्मण गुप्ता को 40,011 मतों से हराया था। 2012 में नारद राय 58,875 मत पाकर विजेता बने थे। भाजपा को इससे पहले 1993 में यहां जीत मिली थी। तब स्व. माकर्डेंय सिंह चुनाव जीते थे। वर्ष 2007 के चुनाव में भाजपा से दयाशंकर सिंह तीसरे नंबर पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसे मिले कितने मत
विधानसबा बलिया नगर
कुल प्रत्याशी-14
कुल मतदाता-373185
कुल पड़े मत-202812
प्रत्याशी-दल-मिले मत
दयाशंकर सिंह-भाजपा-103873
नारद राय-सपा-77634
शिवदास वर्मा-बसपा-10023
ओम प्रकाश तिवारी-कांग्रेस-2166
अजय राय-आप-519
अजय-स्वदेश जनसेवक पार्टी-272
जितेंद्र तिवारी-वीआईपी-3872
प्रकाश कुमार-आल इंडिया फारवर्ड ब्लाक-233
मो. शमीम खां-एआईएमआईएम-689
शंकर राम रावत-वंचित समाज इंसाफ पार्टी-235
सागर सिंह-लोजपा (राम विलास)-346
अर्जुन राम-निर्दलीय-381
धमेंद्र कुमार-निर्दलीय-700
रमाशंकर तिवारी-निर्दलीय-815
नोटा-1054
2017 का चुनाव
आनंद-भाजपा-92,8890-49.96%
लक्ष्मण-सपा-52,878-28.44%
नारद राय-बसपा-31,515-16.95%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed