{"_id":"5e18b1ca8ebc3e87917061f5","slug":"daya-chhapra-navaranga-ghat-will-not-cause-concrete-bridge-to-be-agitated-ballia-news-vns504484428","type":"story","status":"publish","title_hn":"दयाछपरा-नवरंगा घाट पर नहीं बना पक्का पुल तो होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दयाछपरा-नवरंगा घाट पर नहीं बना पक्का पुल तो होगा आंदोलन
विज्ञापन
दयाछपरा। क्षेत्र के शिवपुर घाट पर पक्का पुल निर्माण की घोषणा बलिया जिला के गंगा उस पार बसे नवरंगा, भुवाल छपरा के बाशिंदों को गले नहीं उतर रही है। दयाछपरा-नवरंगा घाट पर घोषणा के बाद पुल न बनने पर नवरंगावासी अब पुल के लिए आंदोलन के मूड में हैं।
गंगा उस पार बलिया जिला के बैरिया तहसील व थाना क्षेत्र की करीब 50 हजार की आबादी नवरंगा, भुवाल छपरा, उदई छपरा, चक्की नवरंगा गांव मे रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि हम लोग पक्का पुल के लिए तीन दशक से प्रयास में है। पूर्व सांसद भरत सिंह अपने विधायकी काल में नवरंगा को जोड़ने के लिए दया छपरा, नवरंगा घाट पर पीपा पुल का निर्माण कराया, उसी समय से पक्का पुल के लिए प्रयास करते रहे। पिछले विधान सभा चुनाव में जब नवरंगावासियों ने चुनाव का बहिष्कार किया था। तब उस समय भाजपा नेता विनय सहस्त्र बुद्घे ने आश्वासन दिया था कि नवरंगा के लिए पक्का पुल बनाया जाएगा। चुनाव बाद नवरंगा आकर विनय शाहस्त्र बुद्घे, सतीश शर्मा, सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह ने मंच से ही पक्का पुल निर्माण की घोषणा की थी। जब पुल पास हो गया तो वह दयाछपरा-नवरंगा घाट पर न बनाकर शिवपुर घाट पर बनाने का घोषणा की गई, यह समझ में नहीं आ रहा है। नवरंगावासी रमाकांत ठाकुर, संतोष ठाकुर, संजय चौधरी, बृज ठाकुर, रामनारायण पांडेय, विजय राम, शिवदयाल ठाकुर समेत ग्रामवासियों ने चेताया कि अगर दयाछपरा-नवरंगा घाट पर पक्का पुल नहीं बनाया गया तो हम लोग आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।