{"_id":"629f4d10d7eca609580e75b0","slug":"dancer-got-shot-in-harsh-firing-in-ballia-bjp-leader-had-program-one-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia: हर्ष फायरिंग में नर्तकी को गोली लगी, भाजपा नेता के यहां था कार्यक्रम, एक हिरासत में ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia: हर्ष फायरिंग में नर्तकी को गोली लगी, भाजपा नेता के यहां था कार्यक्रम, एक हिरासत में
Tue, 07 Jun 2022 06:35 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: उत्पल कांत
Updated Tue, 07 Jun 2022 06:35 PM IST
सार
बलिया में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर गांव में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लग गई। चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बलिया में बैरिया क्षेत्र के करमानपुर गांव में एक भाजपा नेता के यहां तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग के दौरान नर्तकी को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर किया। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
भाजपा नेता के यहां सोमवार की रात तिलकोत्सव का आयोजन सामान्य तरीके से चल रहा था। रात करीब दस बजे गांव के एक पूर्व प्रधान और दो लोग नाच पार्टी लेकर आ गए और कहा कि नृत्य भी होगा। यह व्यवस्था हम लोगों की तरफ से है। भाजपा नेता ने मना किया लेकिन वे लोग नहीं माने और नृत्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन
इसी दौरान रात करीब एक बजे स्टेज पर नाच रही नर्तकी रागिनी (30) को पीठ के नीचे गोली लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर गिर गई। इसके बाद अफरा तफरी मच गई। परिजन व स्थानीय लोग आनन-फानन में नर्तकी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ले गए।
विज्ञापन
वहां प्राथमिक उपचार के बाद रागिनी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। नर्तकी हरदोई की रहने वाली है। क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि मांगलिक कार्यक्रम में असावधानी से चली गोली नर्तकी को लगी है।
उसका इलाज वाराणसी में चल रहा है। एक भाजपा नेता के पुत्र को पूछताछ के लिए पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिस असलहे से गोली चली है, उसे बरामद कर लिया गया है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।