फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Dadari fair administra- tion to elegance

ददरी मेले को भव्यता देने में जुटा प्रशासन

Sat, 21 Nov 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Dadari fair administra- tion to elegance
भृगु ऋषि की तपोस्थली पर लगने वाले ऐतिहासिक ददरी मेला अंतर्गत पशु मेला आरंभ होने के बाद अब कार्तिक पूर्णिमा से लगने वाले मीना बाजार की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन



एक तरफ मेले की तैयारी में नगर पालिका प्रशासन जुटा है। वहीं दूकानदार सही जगह पर स्टाल लगाने के लिए परेशान हैं। अभी से बिहार, राजस्थान, बाराबंकी, वाराणसी और पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के कारोबारी नगरपालिका से संपर्क साधने लगे हैं। बहुत से कारोबारियों ने मेले में अपना टेंट और तंबू डाल दिया है।
विज्ञापन



शहर से सटे डूब क्षेत्र में ददरी मेला अंतर्गत लगने वाले मीना बाजार में सैकड़ों दूकानें कतार में लगाई जाती हैं। इन दूकानों को लगाने के लिए कुछ साल पहले तक पर्याप्त जगह हुआ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्तमान में डूब क्षेत्र में भी अतिक्रमण होने लगा है। इस इलाके में कई रिहायशी मकान भी बन गए हैं। जिला  प्रशासन भी सब कुछ देखते हुए खामोश रहा।


इसका नतीजा था कि धीरे-धीरे रिहायशी मकानों की तादाद तेजी से बढ़ी की मेले के स्वरूप को ही बिगाड़  दिया। अब मीना बाजार को मुख्य शहर से जोड़कर लगाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed