{"_id":"66aefd1f9ce84067370c7f83","slug":"cylinder-blast-and-three-huts-burnt-due-to-short-circuit-in-ballia-2024-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तेज धमाके से दहल उठा गांव: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार मड़ई जलकर राख; सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धमाके से दहल उठा गांव: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, चार मड़ई जलकर राख; सिलिंडर फटने से मची अफरा-तफरी
Sun, 04 Aug 2024 09:45 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 04 Aug 2024 09:45 AM IST
सार
बलिया जिले में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से तीन परिवारों के सिर से छत चला गया। तीन मड़ई रोजमर्रा के सामान के साथ जलकर राख हो गईं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
आग लगने की घटना में सारा सामान जलकर राख
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले की कोतवाली क्षेत्र के गोडधप्पा गांव में शनिवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लगी। जिसमें चार रिहायशी मड़ई व उसमें रखा दैनिक उपभोग का समान जल कर राख हो गया। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम व आसपास के लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जल कर राख हो गया था।
विज्ञापन
यह है मामला
तहसील क्षेत्र के गोडधप्पा गांव में शनिवार की देर रात सुदामा तिवारी पुत्र स्व. रामबिलास तिवारी के मड़ई में आग लग गई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग ने पास की तीन और मड़ई को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
इस घटना में सुभास तिवारी के घर में रखा सिलिंडर भी आग से फट गया। सिलिंडर फटने से दो लोग घायल भी हो गए। वहीं सुदामा तिवारी के दैनिक उपभोग के समान सहित साइकिल, मोटरसाइकिल, लक्ष्मी नारायण तिवारी पुत्र स्व. हरी चंद तिवारी का भी दैनिक उपभोग के समान के साथ साइकिल, अनाज जल गया। सुदामा तिवारी और कन्हैया तिवारी पुत्र स्व. कमला तिवारी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया गया।