फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cutting near the spur built to protect NH-31 from backflow

Ballia News: पलटप्रवाह से एनएच-31 को बचाने के लिए बने स्पर के पास कटान

Tue, 19 Aug 2025 01:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Cutting near the spur built to protect NH-31 from backflow
हुकुम छपरा में निर्माणाधीन स्पर से टकराती गंगा नदी की उतरती लहरें।संवाद
मझौवां। गंगा नदी के जलस्तर में कमी के साथ ही पलटप्रवाह से कटान तेज हो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 को बचाने के लिए निर्माणाधीन स्पर के पास कटान तेज हुई है। जिससे मिट्टी की कटान और स्पर के कमजोर होने की आशंका है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-31 की उत्तर दिशा में स्थित गांवों के लोगों में दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो पूरा इलाका कटान की चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन

हुकुम छपरा निवासी उमेश यादव ने बताया कि रात में पानी की गर्जना से ऐसा लगता है कि जैसे गंगा गांव को निगलने आ रही हो। यह कहते हुए उनकी आंख भर आईं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारों ने बताया कि पलटप्रवाह से कटान जैसी स्थिति होती है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार गायघाट गेज पर सोमवार की शाम चार बजे गंगा नदी का जलस्तर 57.450 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही नदी का जलस्तर आधा सेमी प्रति घंटे की दर से घट रहा है। गंगा नदी चेतावनी बिंदु 56.615 मीटर से ऊपर बह रही है।

चक्की नौरंगा में दो बीघे जमीन नदी में समाहित : मझौवां। चक्की नौरंगा में दो बीघा जमीन नदी में समा गई। दूबे छपरा में खतरा मंडरा रहा है। बाढ़ विभाग के एक्सईएन संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि जलस्तर नीचे खिसकने पर कटान का होना स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed