फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Cut the neck chain of ANM

एएनएम के गले का चेन काटा

Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cut the neck chain of ANM
बेल्थरारोड। नगर के त्रिमुहानी के पास सोमवार को अपराह्न महिला चेन स्नेचर ने टेंपो सवार एएनएम के गले का चेन काट लिया। गले से चेन कटने का आभास होने पर एएनएम ने चेन स्नेचर महिला को पकड़ लिया तथा चेन बरामद करने के बाद लोगों की मौजूदगी में पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि नगर पंचायत वार्ड नंबर सात निवासी अंजू राय नगरा सीएचसी में एएनएम पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

सोमवार को अंजू टेंपो पर सवार होकर ड्यूटी के लिए नगरा जा रही थी। इस दौरान रास्ते में तीन अन्य महिलाएं भी टेंपो पर सवार हो गई। इस बीच कुछ दूर आगे चलने के बाद टेंपो पर सवार एक महिला ने पीछे से अंजू के गले से सोने का चेन काट दिया। इस दौरान शंका होने पर जब अंजू ने गर्दन पर हाथ फेरा तो चेन गायब देख अवाक रह गई। अंजू ने तत्काल पीछे बैठी महिला को पकड़ लिया तथा डांट फटकार के बाद उसके पास से चेन बरामद किया गया। घटना के बाद महिला चेन स्नेचर को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed