{"_id":"5d31a0d966d8b06266a08741599cb05e","slug":"current-gram-pradhan-wins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतगणना में वर्तमान प्रधान 26 मतों से विजयी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतगणना में वर्तमान प्रधान 26 मतों से विजयी
संवाददाता बैरिया।
Updated Sun, 31 May 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर तहसील प्रांगण में शनिवार को प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना का काम देर रात तक चला। मतगणना में वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान को 26 मतों से शिकस्त दी। वर्तमान प्रधान की जीत की खबर सुनकर उसके खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, जबकि विपक्ष में मायूसी देखी गई।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैरिया एसडीएम सुशील प्रताप सिंह ने न्यायालय के प्रांगण में शनिवार की सुबह आठ बजे से प्रधान पद के लिए पुनर्मतगणना शुरू कराया। एसडीएम रात करीब साढ़े ग्यारह बजे मतगणना समाप्त होने तक वहीं रहे। वहीं दोनों खेमों में परिणाम को लेकर पूरे दिन गहमागहमी की स्थिति बनी रही। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे पुनर्मतगणना का परिणाम आया। वर्तमान प्रधान विनोद सिंह 26 मतों से विजयी रहे। उनको 1166 मत मिले, जबकि पूर्व प्रधान गौरी शंकर प्रसाद को 1140 ।
वर्तमान प्रधान ने 26 मतों से जीत हासिल कर प्रधान पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा। इस बार वर्तमान प्रधान को मिले मत पिछली बार से चार ज्यादा थे। चुनाव जीतने के बाद ग्राम प्रधान विनोद सिंह ने कहा कि जनता भगवान के समान है। शुरू से ही मतगणना में कोई कमी नहीं थी। अनावश्यक रूप से कोर्ट का सहारा लेकर मुझे परेशान किया जा रहा था। न्यायालय के आदेश पर हुए पुनर्मतगणना से सच सामने आ गया है। इस मौके पर सीओ बैरिया सुरेशचंद्र रावत, खंड विकास अधिकारी बैरिया, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि, रजिस्ट्रार कानूनगो तुफानी राम, थानाध्यक्ष बैरिया संजय सिंह सहित, रेतवी, हल्दी और दोकटी के थानाध्यक्ष के साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।