{"_id":"cf5dd3ab30d9324423af2a6a8f9f56de","slug":"cultural-programs-lured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रिझाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से रिझाया
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Sun, 07 Feb 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकवारी स्थित बनारसी बाबा कांवेंट स्कूल का तीसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राआें ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति
से सबको रिझाया और खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि सपा के जिला महासचिव
शैलेश चौधरी और विशिष्ट अतिथि राजमंगल यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का
उद्घाटन किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत सुनाया। ‘चिंटिया कलाई रे ’ गाना में नीशु, आरती और सोनम ने नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी। इसी क्रम में नेहा, अदिति, शिल्पी ने ‘ अरे वह शहरी बाबू ’ पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का जोश उस समय परवान चढ़ा जब पंकज ने ‘खइके पान बनारस वाला ’ गीत पर ठुमका लगाया। शालिनी, नेहा, रंजना, पंकज, मुकेश आदि ने भी कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। शैलेश चौधरी पप्पू ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता पर ध्यान दें।
पूर्व चेयरमैन राजमंगल यादव ने कहा कि वर्तमान परिवेश में तथा ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम करने से बच्चों की प्रतिभा निखार आता है। उनमें कुछ करने का जज्बा भी पैदा होता है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील पांडेय, प्रबंधक संजय पांडेय, धीरज पाठक, अरविंद भारती, मनोज साह, राजनाथ पांडेय, पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव, प्रधान सुखारी यादव, डा. सुरेंद्र यादव, श्रीमती माया दूबे, शांति शर्मा, पिंकी पाठक, अनीता शर्मा आदि रही। संचालन सुनील पांडेय ने किया। प्रबंधक संजय पांडेय ने आभार प्रकट किया।