फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   CRPF warned Action will against spreading rumors in Lok Sabha elections

Ballia News: लोकसभा चुनाव में अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई, फ्लैग मार्च निकाल CRPF ने दी चेतावनी

Sat, 09 Mar 2024 07:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 09 Mar 2024 07:20 PM IST
सार

Ballia News: साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी।

विज्ञापन
CRPF warned  Action will against spreading rumors in Lok Sabha elections
फ्लैग मार्च निकालती सीआरपीएफ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को शांति तरीके से सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासन जुट गया है। शनिवार को बलिया के सहतवार थाना क्षेत्र में केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च किया। अचानक पुलिस सैकड़ों जवानों को देख किसी घटना को लेकर सहम गए। जवानों ने स्थानीय लोगों को अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विकासचंद्र पांडेय के नेतृत्व में दोपहर बाद केंद्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल द्वारा कस्बा व उसके आसपास के गांवों में फ्लैग मार्च किया। इस दौरान लोगों को भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर तरह से तैयार है।
विज्ञापन


साथ लोगों को किसी भी अफवाह पर ध्यान न देते हुए अफवाह फैलाने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की गयी तथा लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उनसे शांति, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने की अपील की गयी। इस मौके पर पर्याप्त केन्द्रीय पुलिस बल व स्थानीय पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed