फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   crismus

क्रिसमस ःकोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जायेगा क्रिसमस

Wed, 16 Dec 2020 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
crismus
क्रिसमस पर्व को लेकर नगर के विशुनीपुर स्थित चर्चा का हो रहा रंग-रोगन कार्य। - फोटो : BALLIA
बलिया। क्रिसमस नजदीक है। ऐसे में गिरजाघरों में साफ -सफाई के बाद उन्हें सजाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

हालांकि इस बार कोरोना के मद्देनजर त्योहार सोशल डिस्टेंसिंग के बीच मनाया जाएगा। उधर, मसीही समुदाय क्रिसमस को लेकर तैयारियों में जुट गया है। बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई है। शहर में क्रिसमस के जश्न की तैयारी परवान चढ़ने लगी हैं। दुकानें क्रिसमस ट्री, रंग बिरंगी लाइट, बैलून, डेकोरेशन के सामान से सजी हुई हैं। क्रिसमस कार्ड, क्रिसमस ट्री और धार्मिक कैसेटों की खरीदारी की जा रही है। क्रिसमस पर 25 दिसंबर को गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना होगी और प्रभु यीशु मसीह का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शहर के विशुनीपुर स्थित सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च समेत अन्य गिरजाघर की सजावट का कार्य परंपरागत तरीके से ही हो रहा हैं। परसिया मिशन चर्च के फादर मैथ्यू क्यामी ने कहा कि क्रिसमस शांति, प्रेम व भाईचारा का संदेश देता है। प्रभु यीशु का जन्मदिन को लेकर लोग बहुत आनंदित हैं, लेकिन कोरोना को देखते हुए गिरजाघर में सीमित लोगों को ही आने की अनुमति दी गई है। चर्च परिसर में शारीरिक दूरी के साथ क्रिसमस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed