{"_id":"56ed99ef4f1c1b29178b45a9","slug":"warden-sell-ration-of-students-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं का राशन बेचते रंगे हाथ पकड़ी गई वार्डेन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्राओं का राशन बेचते रंगे हाथ पकड़ी गई वार्डेन
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 19 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
foods to keep young
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इब्राहिमपट्टी कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डेन छात्राओं का राशन बाजार में बेचते रंगे हाथ पकड़ ली गई। उसके साथ तीन अन्य कर्मचारी भी थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने राशन सील कर दिया है। साथ ही मामले में तहरीर दी है।
शनिवार सुबह 9 बजे के करीब ठेले पर बोरों में कुछ सामान विद्यालय से निकलकर दूकान के सामने पहुंचा। कुछ देर बाद वार्डेन और तीन कर्मचारी भी पहुंचे। लोगों को शक हुआ और ठेले के करीब पहुंचकर देखने लगे। इस पर वार्डेन पूनम भड़क गयी।
लोगों ने इसकी सूचना उपजिलाधिकारी राधेश्याम पाठक को दी। एसडीएम ने पुलिस को सूचना देकर राशन दूकान पर सुरक्षित करा दिया। संबंधित अधिकारियों सूचना देतेे हुए मौके पर पहुंचे। उसी समय नगरा प्रभारी बीडीओ रमाकान्त राम और एबीएसए यश्वन्त सिंह भी पहुंच गए। अधिकारियों ने वार्डेन से सारी जानकारी ली।
विज्ञापन
संतुष्ट न होने पर दूकान पर सुरक्षित रखे अनाज की जांच की। इसमें छात्राओं के लिए बनाए जाने वाले भोजन का राशन निकला। इसमें 10 किलो आटा के 15 पैकेट मिले। सर्व शिक्षा अभियान के जिले के लेखाधिकारी समीर शर्मा व जिला समन्वयक कंचन सिंह ने स्टाक व राशन उठान के स्लिप से मिलान किया तो आधा राशन कालाबाजारी की भेट चढ़ गया था।
प्रभारी बीडीओ रमाकांत राम ने छात्राओं से मीनू में दिए जाने वाले भोजन व प्रतिदिन घर से आने जाने वाली छात्राओं की पूछताछ की। उन्होंने रसोइयों से भी पूछताछ की पर जवाब से संतुष्ट नहीं हुए। नामांकित छात्राओं से कम उपस्थिति पर लेखाधिकारी समीर शर्मा ने रिकवरी की बात कही।